शव दफनाने के लिए यहां मिल रहा है डेढ़ करोड़ में जमीन का छोटा सा टुकड़ा

शव दफनाने के लिए यहां मिल रहा है डेढ़ करोड़ में जमीन का छोटा सा टुकड़ा

डिजिटल डेस्क,हांगकांग। क्या कभी आपने सोचा है कि जमीन इतनी महंगी हो जाएंगी जिसकी वजह से लाशों को दफनाने की बजाय लोग उसे जलाना शुरू कर दें। जी हां, हांगकांग में जमीन के भाव आसमान छू रहे हैं। जिसके कारण यहां लोंगो को शव दफनाने के लिए जमीन के एक छोटे से टुकड़े के 1 लाख 80 हजार पाउंड ( करीब 1 करोड़ 62 लाख रु. ) चुकाने पड़ रहे हैं।

इस महंगाई से बचने से लिए लोग मृतकों का अंतिम संस्कार कर रहे हैं, लेकिन समस्या तब भी बनी हुई है, क्योंकि लोग भस्म भी दफनाना चाहते हैं। इस कारण से लोग बढ़ती कीमतों से बचने के लिए सरकारी लॉकरों में भस्म रख रहे हैं। स्थानीय मीडिया का दावा है कि इतनी कीमत में एक आलीशान घर बनवाया जा सकता है। बढ़ती कीमतों का यह असर है कि चार लाख भस्म अभी भी दफनाए जाने के इंतजार में हैं। लॉकरों के बाहर मृतकों की तस्वीर भी लगाई जाती है।

22 हजार रु. कीमत है सरकारी लॉकर की
सरकारी लॉकर में अस्थियां रखने के लिए सालभर के करीब 22 हजार रुपए चुकाने पड़ते हैं, लेकिन यहां भी जगह के लिए लोगों को चार साल तक इंतजार करना पड़ रहा है। इस कारण लोग प्राइवेट लॉकरों को तरजीह दे रहे हैं। ये लॉकर जूते के डिब्बे के बराबर होते हैं।  

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 
 

Created On :   29 April 2019 7:41 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story