आटा चक्की से कटकर अलग हुआ गुप्तांग, पढ़ें पूरी खबर
![Private part cut by Flour Mill Private part cut by Flour Mill](https://d35y6w71vgvcg1.cloudfront.net/media/2017/09/private-part-cut-by-flour-mill_730X365.jpg)
By - Bhaskar Hindi |11 Sep 2017 11:26 AM GMT
आटा चक्की से कटकर अलग हुआ गुप्तांग, पढ़ें पूरी खबर
डिजिटल डेस्क, सिवनी। सोमवार को मध्यप्रदेश के सिवनी शहर में एक व्यक्ति का गुप्तांग आटा चक्की में फंसकर कट गया। उसकी आवास सुनकर आसपास के लोग दौड़े और उसे छपारा अस्पताल लाया गया। उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यह पूरा मामला सिवनी में छपारा थाना सीमा के डोलबाजार गांव का है। यहां सोमवार को आटा चक्की में फंसकर 38 वर्षीय व्यक्ति का गुप्तांग कट गया। डोलबाजार निवासी दिनेश पिता दानसिंह सुबह धान की दराई चक्की में कर रहा था। वह काम के दौरान लुंगी पहना हुआ था। इसी बीच लुंगी चक्की के बेल्ट में फंस गई और जहां गुप्तांग चक्की की चपेट में आकर कट गया। घायल को फिलहाल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Created On :   11 Sep 2017 4:45 PM GMT
Next Story