आंध्र प्रदेश: मजदूरों का डर दूर करने के लिए विधायक ने श्मशान में गुजारी रात

TDP MLA slept in graveyard to remove fear from construction workers mind Andhra Pradesh
आंध्र प्रदेश: मजदूरों का डर दूर करने के लिए विधायक ने श्मशान में गुजारी रात
आंध्र प्रदेश: मजदूरों का डर दूर करने के लिए विधायक ने श्मशान में गुजारी रात

डिजिटल डेस्क, वेस्ट गोदावरी। अंधविश्वास दूर करने और श्मशान में चल रहे काम में रुकावट न आए इसलिए टीडीपी विधायक ने ऐसा कदम उठाया जिससे अब उनकी जमकर तरीफ हो रही हैं। मामला आंध्र प्रदेश के वेस्ट गोदावरी जिले का है। जहां TDP (तेलुगु देशम पार्टी) विधायक निम्मला रामा नायडू ने मजदूरों के दिमाग से भूतों का डर मिटाने के लिए श्मशान में ही खटिया डालकर सो गए। पूरी रात उन्होंने खुले में गुजारी।

 


दरअसल जिस श्मशान में उन्होंने रात बिताई वहां मरम्मत और निर्माण कार्य चल रहा है। इसी बीच नगरपालिका के अधिकारियों ने विधायक निम्मला रामा को बताया कि मजदूरों के मन में भूतों का डर समाया हुआ है, जिसकी वजह से वो ठीक से काम नहीं कर पा रहे हैं, जिससे काम में देरी हो रही है। जिसके बाद विधायक पालकोल के इस श्मशान में अकेले ही पहुंच गए और खुले में खटिया लगाकर रात भर सोए रहे।

 

विधायक मजदूरों के बीच भूतों का डर खत्म करना चाहते थे। उन्होंने बताया कि, मैं दो तीन दिन और श्मशान में ही सोऊंगा। क्योंकि मजदूरों में डर का माहौल है। कई मजदूर श्मशान घाट आने से भी डर रहे हैं। मेरे ऐसा करने से मजदूरों में व्याप्त डर खत्म होगा और उन्हें हिम्मत मिलेगी। इसके अलावा श्मशान में चल रहे मरम्मत और निर्माण के काम में भी तेजी आएगी।

 

विधायक का ये अनोखा तरीका मिसाल बन गया और अब हर जगह उनकी खूब तारीफ हो रही है। वहीं मज़दूरों के मन से भी भूत का डर भी निकल गया है। जानकारी के मुताबिक श्मशान में उचित सुविधाएं नहीं हैं। बारिश के दौरान श्मशान में हर जगह पानी भर जाता है। अंतिम संस्कार के बाद लोगों के नहाने के लिए कोई व्यवस्था नहीं है। इतना ही नहीं श्मशान के पास स्थित कूड़ाघर से हमेशा बदबू आती है। लोगों की शिकायत के बाद श्मशान के नवीनीकरण के लिए विधायक को तीन करोड़ रुपए की राशि दी गई। 

Created On :   26 Jun 2018 5:37 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story