अजब गजब: रेस्टोरेंट में 15 साल से छोटे बच्चों की एंट्री पर रोक, मालिक के फैसले से छिड़ी नई बहस

डिजिटल डेस्क, भोपाल। विवाद का असर रेस्टोरेंट की ऑनलाइन रेटिंग पर भी दिखाई देने लगा। क्रिस्टीन के मुताबिक, उन्हें सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर वन-स्टार रिव्यू दिए जाने लगे। कुछ लोगों ने खाने से जुड़ी बीमारी और खराब सर्विस जैसी शिकायतें भी दर्ज कीं, जबकि उस समय तक रेस्टोरेंट में डाइन-इन सेवा शुरू नहीं हुई थी।
क्रिस्टीन ने ऐसे रिव्यू के स्क्रीनशॉट फेसबुक पर साझा करते हुए उन्हें हटाने की मांग की। उन्होंने बताया कि रेस्टोरेंट इंडस्ट्री में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई बार देखा है कि छोटे बच्चों के शोर-शराबे से दूसरे ग्राहकों को परेशानी होती है। कुछ ग्राहक तो बच्चों से दूर बैठने या उनके आसपास टेबल नहीं मिलने की मांग तक कर चुके हैं।
यह भी पढ़े -ऋषिकेश में हुई मुलाकात के बाद इंडियन यूट्यूबर को बेलारूस घूमने का मिला मौका, वीडियो वायरल
टेकअवे से मंगा सकेंगे खाना
क्रिस्टीन ने बताया कि उनके रेस्टोरेंट में लगभग 30 लोगों के बैठने की क्षमता है। यहां हल्की रोशनी और शांत माहौल रखा गया है। बच्चों के खेलने या मनोरंजन के लिए भी कोई विशेष व्यवस्था नहीं है। इसी वजह से उन्होंने 15 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए डाइन-इन पर रोक लगाने का फैसला किया है।
हालांकि, जिन परिवारों में 15 साल से छोटे बच्चे हैं, वे रेस्टोरेंट से टेकअवे के जरिए खाना ऑर्डर कर सकते हैं। यानी उन्हें खाना खरीदने से नहीं रोका गया है, लेकिन वे बच्चों के साथ वहां बैठकर भोजन नहीं कर पाएंगे।
यह मामला मैनिटोबा ह्यूमन राइट्स कमीशन तक भी पहुंच गया है। क्रिस्टीन के अनुसार, उन्हें बताया गया कि भेदभाव से जुड़ी शिकायत की जांच में वास्तविक नुकसान या मानसिक परेशानी का प्रमाण महत्वपूर्ण हो सकता है।
विरोध के बाद भी फैसले पर कायम हैं क्रिस्टीन
लगातार हो रही आलोचनाओं के बावजूद क्रिस्टीन ने अपना फैसला बदलने के संकेत नहीं दिए हैं। उनका कहना है कि इस नियम के कारण कुछ ग्राहक उनसे दूर हो सकते हैं, लेकिन वह अपने रेस्टोरेंट में उसी तरह का माहौल बनाए रखना चाहती हैं, जिसकी उन्होंने कल्पना की है।
इस बीच, केवल वयस्कों के लिए सेवाएं और अनुभव उपलब्ध कराने का चलन भी चर्चा में है। 'न्यूयॉर्क पोस्ट' की रिपोर्ट के अनुसार, JetBlue और Virgin Voyages ने भी 18 साल से अधिक उम्र के यात्रियों के लिए न्यूयॉर्क से फोर्ट लॉडरडेल तक एक विशेष चार्टर्ड फ्लाइट अनुभव पेश किया था।
Created On :  


