अजब गजब: बंदर ने नाई से करवाई फुल बॉडी मसाज, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो देखकर लोग हुए हैरान

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। थकावट दूर करने के लिए लोग अक्सर सैलून या स्पा चले जाते हैं, जिससे उनके पूरे शरीर की मसाज हो जाए। मसाज करवाने के बाद काफी ज्यादा आराम मिलता है लेकिन सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसने लोगों को हंसने के लिए मजबूर कर दिया है। वीडियो में एक बंदर बहुत ही आराम से सैलून की कुर्सी पर बैठा हुआ नजर आ रहा है। वह बिल्कुल इंसानों की तरह आराम करता हुआ नजर आ रहा है। इतना ही नहीं बल्कि नाई भी उसे भगाने की जगह उसको मसाज देता है। जानवर का यह अंदाज देखकर वहां पर मौजूद लोग काफी ज्यादा हैरान थे। जब सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ तो लोगों ने अलग-अलग तरह के कमेंट्स करने शुरू कर दिए।
यह भी पढ़े -33 साल तक नहीं रुका सफर! चीन के चेन जिनवेई ने 33 सालों में 233 देशों और इलाकों का किया दौरा, कहानी जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान
कुर्सी पर आराम से बैठ गया बंदर
वीडियो में बंदर एक सैलून के अंदर जाता दिखाई देता है और इसके बाद वह सीधे कुर्सी पर बैठ जाता है। उसका अंदाज देखकर ऐसा लगता है जैसे वह पहले से ही वहां मसाज करवाने आया हो। वह आराम से बैठा रहता है और किसी तरह की परेशानी नहीं दिखाता। उसका यह अंदाज लोगों को काफी मजेदार लग रहा है। इसके बाद नाई ने भी बंदर को देखकर उसको वहां से भगाया नहीं था बल्कि उसने बंदर की मसाज करनी शुरू कर दी। बंदर भी आराम से बैठकर इसका मजा लेता नजर आया है। वीडियो में वह काफी ज्यादा शांत नजर आ रहा था। ऐसा लग रहा था कि जैसे उसको सैलून की सर्विसेज काफी ज्यादा पसंद आ रही हैं।
वीडियो पर लोगों ने किए मजेदार कमेंट
यह वीडियो इंस्टाग्राम पर @divya177kumari नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। कैप्शन में बंदर को मजाकिया अंदाज में 'मोंकेश भाई' कहा गया है। क्लिप देखने के बाद लोगों ने कई मजेदार बातें लिखी हैं और कुछ लोगों ने पूछा कि आखिर इस मसाज का पैसा कौन देगा। वहीं कुछ ने कहा कि बंदर ने बिना पैसे दिए ही मजे से मसाज करवा ली।
Created On :   21 Sept 2026 5:30 PM IST













