अजब गजब: कॉर्पोरेट वर्ल्ड को बोलिए बाय-बाय! कुत्तों को घुमाकर करोड़ों रुपए छाप रही लड़की, कमाई जानकर हो जाएंगे हैरान

कॉर्पोरेट वर्ल्ड को बोलिए बाय-बाय! कुत्तों को घुमाकर करोड़ों रुपए छाप रही लड़की, कमाई जानकर हो जाएंगे हैरान
क्रिमिनल डिफेंस पैरालीगल का करियर छोड़कर एक लड़की ने कुत्तों को टहलाना शुरू किया और बाद में उसको ही बिजनेस बना लिया। अब लड़की करोड़ों रुपए कमा रही है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कई बार इंसान जिस काम के लिए सालों पढ़ाई करते हैं, वही काम उसको खुश नहीं कर पाता है। ऐसा ही कुछ ब्रिटेन की 30 साल की लिज ईस्ट के साथ हुआ है। उन्होंने कानून की पढ़ाई की और कई साल तक क्रिमिनल मामलों से जुड़े काम किए हैं। नौकरी अच्छी थी लेकिन काम के लंबे घंटे और लगातार भागदौड़ से वह परेशान रहने लगी हैं। इसके बाद उन्होंने बहुत ही बड़ा फैसला लिया है। लिज ने अपनी पुरानी नौकरी छोड़ दी है और कुत्तों की देखभाल का काम शुरू कर दिया है। शुरुआत में यह फैसला बिल्कुल भी आसान नहीं था और लोगों ने उनका मजाक भी बनाया है। लेकिन आज वह इसी काम से हर दिन अच्छी कमाई कर रही हैं।

नौकरी में बढ़ता जा रहा था तनाव

लिज ने लगभग चार साल तक पैरालीगल के तौर पर काम किया है। उनका रोज का सफर ही करीब दो घंटे का था और इसके बाद ऑफिस में 12 से 14 घंटे तक काम करना पड़ता था। कई बार रात तक काम चलता रहता था। इससे वह काफी थक जाती थीं। उनके पति कुत्तों को घुमाने का काम करते थे। लिज ने देखा कि वह इस काम में खुश रहते हैं और यहीं से उनके मन में भी कुछ नया करने का थॉट आया है।

वैन लेकर शुरू किया नया काम

लिज ने अपनी नौकरी छोड़ दी और एक वैन खरीदी। शुरुआत में खर्च चलाने के लिए उन्होंने पब में भी काम किया, जिसके बाद धीरे-धीरे उनका नया काम चल पड़ा। अब वह दिन में चार ग्रुप में कुत्तों को घुमाती हैं। एक ग्रुप में करीब 20 से 30 कुत्ते होते हैं। एक कुत्ते को एक घंटे घुमाने के लिए वह करीब 19 डॉलर लेती हैं। इस तरह उनकी रोज की कमाई करीब 400 से 530 डॉलर तक पहुंच जाती है।

पढ़ाई का अनुभव भी आया काम

लिज का कहना है कि जीवन बहुत छोटा है। अगर कोई काम लगातार परेशान कर रहा है, तो उसमें हमेशा फंसे रहना जरूरी नहीं है। उनके मुताबिक, सिर्फ ज्यादा पैसे के लिए यह काम नहीं किया जा सकता है। इसके लिए कुत्तों से लगाव होना जरूरी है। कानून की पढ़ाई के दौरान सीखा अनुशासन भी आज उनके काम में मदद करता है। नौकरी बदलने के बाद अब वह हर सुबह खुशी के साथ काम शुरू करती हैं।

Created On :   22 Sept 2026 4:30 PM IST

Tags

Next Story