अजब गजब: हल्दी सेरेमनी में एक लड़की ने किया ऐसा डांस कि हल्दी छोड़कर सब देख रहे थे उनको, वीडियो हो रहा वायरल

- हल्दी फंक्शन में डांस कर रही थी लड़की
- सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो
- लोग दे रहे हैं प्रतिक्रिया
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर अक्सर कई सारे डांस वीडियोज वायरल होते हैं। कहीं कोई टंकी पर चढ़कर नाचता है तो कहीं कोई इलेक्ट्रिक पोल पर नाचता है। ऐसा ही एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक लड़की हल्दी सेरेमनी में दिल खोलकर नाच रही होती है। उसका डांस देखकर सभी का डांस करने का मन हो जाएगा। उसका डांस सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। साथ ही कई लोगों ने कमेंट भी किया है। उसका डांस देखकर सभी लोगों का नाचने का मन हो गया है तो चलिए उस लड़की का डांस देखते हैं।
क्या है वीडियो में?
वीडियो में देखने को मिल रहा है कि, किसी का हल्दी फंक्शन है और लड़की भी उसमें पीले रंग का सूट पहनकर जाती है। वीडियो में उसका सूट तो शानदार लग ही रहा था साथ ही उसका डांस भी बहुत अच्छा था। लड़की 'नो एंट्री' गाने पर धमाकेदार परफॉर्मेंस देती हुई नजर आ रही थी। उसके मूव्स और कॉन्फिडेंस देखकर वीडियो को लोगों ने बहुत ही पसंद किया है।
वीडियो हो रहा है वायरल
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लड़की के डांस का वीडियो बहुत ही ज्यादा तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में कई सारे लोगों ने लाइक्स भी दिए हैं। साथ ही लाखों व्यूज के साथ-साथ लोगों ने प्रतिक्रिया भी दी है। एक ने कहा है कि, डांस देखकर मूड फ्रेश हो गया। तो दूसरे ने कहा है कि, बस ऐसा प्रोग्राम देखने का मौका मिल जाए लाइव। तो वहीं, एक और शख्स ने कहा कि, थैंक्यू भाई डिप्रेशन दूर कर दिया।
Created On :   20 Aug 2025 5:48 PM IST