अजब गजब: सावन के महीने में महिला ने किया हरा मेकअप, देखकर लोगों ने किया कमेंट, कहा- 'अलिफ लैला का जिन लग रही हो'

- सावन का चल रहा है महीना
- सावन में हरा मेकअप करने वाली महिला का वीडियो हुआ वायरल
- लोग दे रहे हैं प्रतिक्रिया
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सावन का महीना चल रहा है। इस महीने में हरा रंग पहनने की मान्यता है। सोशल मीडिया पर कई वीडियोज देखने को मिलते हैं, ऐसे ही एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें महिला ने अजीबोगरीब सावन थीम का मेकअप किया है। मेकअप इतना ज्यादा अलग तरह का किया है कि सभी लोग देखकर हैरान हो रहे हैं। बहुत से लोगों ने वीडियो को देखकर कमेंट भी किया है। सभी लोग कमेंट्स में मेकअप का मजाक उड़ा रहे हैं। तो चलिए उस मेकअप को देखते हैं जिसको देखकर कोई भी अपनी हंसी नहीं रोक पा रहा है।
क्या है वीडियो में?
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर कई सारे मेकअप वीडियोज वायरल होते रहते हैं। ऐसा ही एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें महिला ने बहुत ही अलग तरह से मेकअप किया है। वीडियो में ऐसे मेकअप प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल किया है जो रंग में हरे हों। साथ ही ये भी देखने को मिल रहा है कि, महिला ने अपने पूरे बालों पर हरी चिमटियां भी लगा लेती है। महिला ने अपने मुंह पर मेकअप करने के लिए सभी हरे प्रोडक्ट्स ही इस्तेमाल किए हैं और तो और लिप्स्टिक भी हरे रंग की ही लगाई है।
वीडियो हो रहा है वायरल
वीडियो इंस्टाग्राम अकाउंट @sathis_beauty_world के अकाउंट से शेयर किया है। वीडियो को देखकर कोई भी अपनी हंसी नहीं रोक पा रहा है। वीडियो बहुत ही ज्यादा तेजी से वायरल हो रहा है, जिसको अब तक लाखों व्यूज मिल चुके हैं। साथ ही 80 हजार से भी ज्यादा लाइक्स मिले हैं। साथ ही लोगों ने कमेंट करके मजे लिए हैं। एक ने कहा है कि, 'अलिफ लैला का जिन लग रही हो।' तो वहीं दूसरे ने कहा कि, सबको पीलिया होता है आपको हरिया हो गया है। ऐसे ही अधिकांश लोगों ने कमेंट में खूब खिल्ली उड़ाई है।
Created On :   15 July 2025 6:00 PM IST