विक्टर वेस्कोवो ने समुद्र का सबसे गहरा बिंदु छुआ, ऐसा कर पाने वाले दुनिया के इकलौते शख्स बने

विक्टर वेस्कोवो ने समुद्र का सबसे गहरा बिंदु छुआ, ऐसा कर पाने वाले दुनिया के इकलौते शख्स बने

Bhaskar Hindi
Update: 2020-01-01 11:05 GMT
विक्टर वेस्कोवो ने समुद्र का सबसे गहरा बिंदु छुआ, ऐसा कर पाने वाले दुनिया के इकलौते शख्स बने

डिजिटल डेस्क। अमेरिका के विक्टर वेस्कोवो ने 2010 में एवरेस्ट की चोटी फतह की और इस साल समुद्र का सबसे गहरा बिंदु छुआ। वे ऐसा कर पाने वाले दुनिया के इकलौते शख्स हैं। समुद्र में सबसे गहरी जगह खोजकर उसे छूना वेस्कोवो का जुनून है। बीच साल से वे इसमें जुटे हैं, एक काम पूरा कर वे तुरंत दूसरे में जुट जाते हैं। विक्टर ने कहा, मुझे गर्व है कि समुद्र की गहराई में जाने के अभियान फाइवडीप एक्सपीडिशन को लीड करने का मौका मिला। आपको मालूम ही है कि समुद्र तल से 29,000 फीट ऊपर, माउंट एवरेस्ट पृथ्वी की सबसे ऊंची जगह है। तो पृथ्वी की सबसे गहरी जगह है, प्रशांत महासागर के मारियाना ट्रेंच में चैलंजर डीप। यह समुद्र में 35, 853 फीट नीचे है।

वेस्कोवा ने अभियान का सारा खर्च खुद ( करीब 50 मिलियन डॉलर यानी 356 करोड़) उठाया है। विज्ञान और रिसर्च के लिए सरकारें तो ऐसा करती हैं, लेकिन निजी व्यक्तियों के ऐसे उदाहरण दुर्लभ हैं। जिस पनडुब्बी में उन्होंने समुद्र की गहराई को छुआ, उसे बनाने में 5 साल लग गए। इससे पहले कोई पनडुब्बी इतनी गहराई तक जाने में सक्षम नहीं थी, यह पनडुब्बी विज्ञान को उनकी देन हैं। वे रिटायर्ड नेवी अफसर और इक्विटी होल्डिंग कंपनी के फाउंडर भी हैं। वे सातों महाद्वीपों की सबसे ऊंची चोटी पर चढ़ चुके हैं। साथ ही उत्तरी और दक्षिणी दोनों ध्रुवों पर अंतिम डिग्री तक गए हैं। 

Full View

Watch Victor Vescovo touch bottom in the Malloy Trench (Credit: Discovery Channel)

Tags:    

Similar News