Chandrayaan2: बॉलीवुड सेलेब्स ने किया वैज्ञानिकों का हौसला आफजाई, कहा- हम होंगे कामयाब

Chandrayaan2: बॉलीवुड सेलेब्स ने किया वैज्ञानिकों का हौसला आफजाई, कहा- हम होंगे कामयाब

Bhaskar Hindi
Update: 2019-09-07 05:11 GMT
Chandrayaan2: बॉलीवुड सेलेब्स ने किया वैज्ञानिकों का हौसला आफजाई, कहा- हम होंगे कामयाब

डिजिटल डेस्क, मुम्बई। चंद्रयान-2 को लेकर भारत के सभी लोग बहुत उत्साहित थे। जब से देशवासियों को यह पता चला कि चंद्रयान 2 कुछ ही घंटों में लैंड करने वाला है तो सभी लोग टीवी पर नजरें गढ़ाए बैठ गए। ताकि वे चंद्रयान 2 की सफलता की खुशखबरी सबसे पहले सुन सकें। हमारे बॉलीवुड सेलेब्स भी चंद्रयान 2 को लेकर उत्साहित थे। लेकिन भारत के मिशन चांद को झटका उस वक्त लगा, जब  चंद्रमा की सतह से महज दो किलोमीटर पहले लैंडर विक्रम से इसरो का संपर्क टूट गया। इसके बावजूद इस मिशन को 95 प्रतिशत तक सक्सेसफुल बताया जा रहा है। सा​थ ही चारों तरफ इसरों वैज्ञानिकों की सराहना की जा रही है। बॉलीवुड सितारों ने भी वैज्ञानिकों के हौसले की दाद देते हुए भविष्य में 100 प्रतिशत कामयाबी की कामना की है। 

वैसे तो बॉलीवुड सेलेब्स चंद्रयान- 2 की लैंडिंग को लेकर काफी खुश थे, लेकिन जब चंद्रयान से संपर्क टूटने की खबर सामने आई तो भी  सेलेब्स ने उम्मीदें नहीं छोड़ी और कहा कि उन्हें अपनी देश की कामयाबी और वैज्ञानिकों पर गर्व है। इसरों वैज्ञानिकों के हौसला अफजाही के लिए सेलेब्स ने सोशल मीडिया पर मैसेज लिखे। 

महानायक अमिताभ बच्चन ने अपने पिता की कविता को पोस्ट कर, इसरो का हौसला अफजाही किया। 

अनुपम खेर ने लिखा कि "गिरते हैं शहसवार ही मैदान-ए-जंग में, वो तिफ्ल क्या गिरे जो घुटनों के बल चले!!!"

शाहरुख खान ने कहा कि कभी-कभी हम उस स्थान पर नहीं आते हैं या उस गंतव्य तक नहीं पहुँच पाते हैं जहाँ हम चाहते हैं। महत्वपूर्ण बात यह है कि हम दूर हो गए और हम यह आशा और विश्वास हम कर सकते थे। हमारी वर्तमान स्थिति जो आज है वह आगे कभी नहीं रहेगी और न ही यह हमारी अंतिम मंजिल है। 

 

लता मंगेशकर ने लिखा कि केवल सम्पर्क टूटा है, संकल्प नहीं, हौसले अब भी बुलंद है। मुझे विश्वास है की सफलता अवश्य मिलेगी। सारा देश @isro के साथ है। हमारे वैज्ञानिकों पे हमें गर्व है। बस आप आगे बढ़िए...

 

 

रितेश देशमुख ने दूसरे पोस्ट में लिखा कि "हम होंगे कामयाब!!!!! भविष्य उन लोगों का है जो अपने सपनों की सुंदरता में विश्वास रखते हैं। हमें  @isro की पूरी टीम पर गर्व है। आज जो भी हासिल किया है, वो किसी से कम नहीं है। जय हिंद।

 

 

निर्देशक अनुभव सिन्हा ने ट्वीट किया कि "उम्मीद करता हूं कि वह जल्दी से लैंडर से संपर्क स्थापित कर लें। इसके पीछे बहुत सारे लोगों की मेहनत और प्रार्थनाएं हैं। यह जल्दी होगा। विश्वास करिए। बेहतरीन इसरो।"

 

 

बॉलीवुड एक्ट्रेस निम्रत कौर ने लिखा कि "हमें इस मुकाम तक पहुंचाने के लिए @isro के हर मेहनतकश, प्रतिभाशाली लोगों के लिए ये एक अविश्वसनीय उपलब्धि है। चंद्रयान 2 पर बहुत ज्यादा गर्व है और इसके पीछे जो सपना है, उससे बहुत ज्यादा प्रेरित हूं। भले ही हमने संपर्क खो दिया है, लेकिन आशा नहीं खोई है।"

 

कॉमेडियन वीर दास भी पीछे नहीं रहे। वीर दास ने ट्वीट किया कि "जब कोई सही मायने में सोचता है तो हम वास्तव में एक स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में कितने युवा है। यह तथ्य हमारे पास अंतरिश्र मिशन हैं और इस स्तर पर यह एक शानदार उपलब्धि है। इसरो आपके साथ राष्ट्र खड़ा है।" 
 

Tags:    

Similar News