मुस्कुराकर पति-बच्चों को विदा करने के बाद महिला डॉक्टर ने फाँसी लगाकर किया सुसाइड

आत्महत्या का कारण अज्ञात, जाँच में जुटी पुलिस मुस्कुराकर पति-बच्चों को विदा करने के बाद महिला डॉक्टर ने फाँसी लगाकर किया सुसाइड

Abhishek soni
Update: 2022-01-17 17:12 GMT
मुस्कुराकर पति-बच्चों को विदा करने के बाद महिला डॉक्टर ने फाँसी लगाकर किया सुसाइड

डिजिटल डेस्क जबलपुर। माढ़ोताल थाना क्षेत्र स्थित ग्रीन िसटी कॉलोनी में रहने वाली 32 वर्षीय डॉ. कीर्ति जैन ने अपने घर पर फाँसी लगाकर आत्महत्या कर ली। डॉ. कीर्ति पाटन के कैमोरी स्थित शासकीय होम्योपैथिक अस्पताल में पदस्थ थीं, उनके पति डॉ. स्वप्निल जैन भी पेशे से चिकित्सक हैं। डॉ. स्वप्निल भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी भी हैं, उनका िवजय नगर में िनजी अस्पताल भी है। पुलिस ने घटनास्थल का िनरीक्षण किया, लेकिन वहाँ उन्हें किसी तरह का सुसाइड नोट नहीं िमला। इसलिए आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है, लिहाजा पुलिस ने मर्ग कायम कर विस्तृत छानबीन शुरू कर दी है।
कटंगी गए थे पति और बच्चे
माढ़ोताल थाना प्रभारी रीना पांडे ने बताया कि डॉ. स्वप्निल जैन मूलत: कटंगी के रहने वाले हैं, जिनकी शादी 7 वर्ष पूर्व भोपाल िनवासी डॉ. कीर्ति जैन से हुई थी। डॉ. दम्पति का एक पाँच वर्षीय बेटा और डेढ़ वर्षीय बेटी है। सोमवार की सुबह स्वप्निल को पारिवारिक कार्यक्रम के लिए कटंगी जाना था और कीर्ति को शासकीय कार्य के लिए कलेक्ट्रेट पहुँचना था। इसलिए उन्होंने स्वप्निल के साथ दोनों बच्चों को कटंगी जाने के लिए कहा। सोमवार की सुबह करीब 10 बजे स्वप्निल और बच्चों को घर के बाहर कार में िबठाने के लिए कीर्ति िनकली थीं, जिन्होंने बच्चों को दुलार करते हुए मुस्कुराते हुए सभी को िवदा किया और घर के अंदर चली गईं।
फोन नहीं उठने पर देवर पहुँचा घर
स्वप्निल और बच्चे दोपहर से कई बार कीर्ति को फोन लगा रहे थे, लेकिन जब उनका फोन नहीं उठा तो स्वप्निल ने अपने चचेरे भाई शिव नगर निवासी मयंक जैन को घर भेजा। मयंक जब घर पहुँचा तो हैरान रह गया क्योंकि कीर्ति बेडरूम में फंदे पर मृत हालत में झूल रही थी। टीआई पांडे के अनुसार मृतका का पीएम मंगलवार को कराया जाएगा उनके मायके वाले भी भोपाल से जबलपुर के लिए रवाना हो चुके हैं। जाँच के बाद ही वास्तविकता सामने आएगी।

 

Tags:    

Similar News