पचास करोड़ की लागत से छिंदवाड़ा बनेगा स्मार्ट सिटी , मिली स्वीकृति जल्द शुुरु होगा काम

पचास करोड़ की लागत से छिंदवाड़ा बनेगा स्मार्ट सिटी , मिली स्वीकृति जल्द शुुरु होगा काम

Bhaskar Hindi
Update: 2019-06-13 07:37 GMT
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!

डिजिटल डेस्क, छिंदवाड़ा। आने वाले कुछ महीनों में छिंदवाड़ा शहर महानगरों की भांति सुपर स्मार्ट दिखेगा। बुधवार को सुपर स्मार्ट सिटी को लेकर नगरनिगम अधिकारियों ने अपना प्रजेंटेंशन दिया जहां पर कुछ एक प्रस्ताव को छोड़ शेष सभी कार्ययोजनाओं को हरी झंडी मिल गई है। इसके अनुसार तकरीबन 50 करोड़ की लागत से छिंदवाड़ा शहर को सुपर स्मार्ट सिटी बनाया जाएगा, जिसकी स्वीकृति मिलते ही आने वाले कुछ दिनों में टैंडर प्रक्रिया के साथ ही निर्माण कार्य भी दिखने लगेगा। जनवरी माह में नगरनिगम की ओर से तैयार किए गए प्रोजेक्ट और छह माह तक चली अधिकारियों के निरीक्षण और तैयारियों के  के बाद बुधवार को इसकी स्वीकृति मिल गई है। बुधवार को नगरनिगम आयुक्त इच्छित गढ़पाले, कार्यपालन यंत्री ईश्वर चंदेली भोपाल पहुंचे थे। 

सुपर स्मार्ट सिटी में यह बनेगा 
- ऑडिटोरियम हॉल- शहर के टाउन हाल और हिन्दी प्रचारिणी को हैरीटेज के तौर पर विकसित किया जाएगा। इनके सभाकक्ष को आधुनिक ऑडिटोरियम हाल बनाया जाएगा।  
- गौशाला- शहर में एक आधुनिक गौशाला का निर्माण किया जाएगा जिसमें सुविधाओं के साथ गौवंश के रख-रखाव के लिए अलग से व्यवस्था की जाएगी। 
- जेल बगीचा- जेल बगीचा की तकरीबन नौ एकड़ जमीन में स्वीमिंग पुल, हाकर्स जोन, स्मार्ट पार्क बनाया जाएगा जिसमें म्युजिलक फाउंटेन सहित   बच्चों के लिए झूले व अन्य सुविधाएं की जाएगी। 
- लेफ्ट टर्न- शहर के अलग-अलग आठ स्थानों पर लेफ्ट टर्न और चौराहों को विकसित किया जाएगा। इसके अलावा 12 बगीचों को भी विकसित किया जाएगा। 
- पार्कों का विकास- धरमटेकड़ी और भरतादेव पार्क का सौंदर्यीकरण किया जाएगा। धरमटेकड़ी मे जंगल सफारी पार्क, स्मार्ट पार्क, म्युजिकल फाउंटेन, ओपन म्यूजियम, ओपन जिम, बच्चों का खेल मैदान  धरमटेकड़ी में पौधरोपण किया जाएगा।  
- मोक्षधाम- शहर में अलग-अलग हिस्सों में तीन मोक्षधाम बनाए जाएंगे जो अत्याधुनिक होंगे। 
- ट्रांसपोर्ट नगर और मल्टीलेव पार्किंग को किया होल्ड
सुपर स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में शामिल ट्रांसपोर्ट नगर, शनिचरा और बुधवारी बाजार में मल्टीलेवल पार्किंग और एलईडी लाईट लगाए जाने की प्रक्रिया को फिलहाल होल्ड कर दिया गया है। यह भी इस प्रोजेक्ट में शामिल थे लेकिन इसे बाद में ट्रिपल मोड से बनाए जाने पर विचार किया जा रहा है। इस बार इन तीनों ही प्रोजेक्ट को इसमें शामिल नहीं किया गया है। 

इनका कहना है

शहर को सुपर स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट बनाने के लिए 50 करोड़ रुपए की स्वीकृति मिली है। इसके बाद जल्द ही इस पर निर्माण कार्य शुरु होगा। इसके लिए शेष प्रक्रियाएं भी हम जल्द पूरा करेंगे। - इच्छित गढ़पाले, आयुक्त नगरनिगम 
 

Tags:    

Similar News