शहरों में चलाया जाएगा स्वच्छ महाराष्ट्र अभियान 

मंत्रिमंडल की मंजूरी शहरों में चलाया जाएगा स्वच्छ महाराष्ट्र अभियान 

Tejinder Singh
Update: 2022-07-14 16:10 GMT
शहरों में चलाया जाएगा स्वच्छ महाराष्ट्र अभियान 

डिजिटल डेस्क, मुंबई। केंद्र सरकार के स्वच्छ भारत अभियान के तर्ज पर प्रदेश में स्वच्छ महाराष्ट्र अभियान शहरी-2.0 लागू करने को राज्य मंत्रिमंडल ने मंजूरी दी है। राज्य के नगर विकास विभाग की ओर से इस  अभियान को लागू किया जाएगा। इस अभियान को लागू करने में 12 हजार 409 करोड़ 31 लाख रुपए निधि खर्च होगी। इसके लिए महाराष्ट्र सरकार अपने हिस्से की 6 हजार 531 करोड़ 46 लाख रुपए निधि उपलब्ध कराएगी। एक लाख से कम जनसंख्या वाले शहरों में भूमिगत नालों के जाल बिछाने और नई स्थापित नगरपरिषदों और नगरपंचायतों में ठोस अपशिष्ट संग्रह और यातायात के लिए भी निधि उपलब्ध कराई जाएगी। इस फैसले से शहर कचरा मुक्त होंगे और शाश्वत स्वच्छता निर्माण होगी। इसके पहले राज्य सरकार ने साल 2014-21 के बीच स्वच्छ महाराष्ट्र अभियान के पहले चरण को प्रभावी रूप से लागू किया था। 
 

Tags:    

Similar News