कबाड़ी चला रहा था देह व्यापार का अड्डा, 6 महिलाएं 1 दलाल गिरफ्तार

कबाड़ी चला रहा था देह व्यापार का अड्डा, 6 महिलाएं 1 दलाल गिरफ्तार

Bhaskar Hindi
Update: 2018-02-19 08:08 GMT
कबाड़ी चला रहा था देह व्यापार का अड्डा, 6 महिलाएं 1 दलाल गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क  जबलपुर। क्राइम ब्रांच और महिला पुलिस ने सीओडी कॉलोनी सुहागी में चल रहे एक देह व्यापार के अड्डे में छापा मारकर 6 महिलाओं को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान देह व्यापार का अड्डा चलाने वाला कबाड़ी आबिद चिकना फरार हो गया। पुलिस ने मौके से एक दलाल को भी पकड़ा है। पुलिस ने महिलाओं के खिलाफ अनैतिक व्यापार अधिनियम के तहत कार्रवाई की है। एएसपी नार्थ राजेश तिवारी ने बताया कि सीओडी कॉलोनी सुहागी में देह व्यापार का अड्डा चलाने की सूचना मिल रही थी। सूचना के आधार पर  क्राइम ब्रांच और महिला पुलिस को कार्रवाई के लिए भेजा गया।  छापे की कार्रवाई शुरू होते ही अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मौके पर फायदा उठाकर देह व्यापार का अड्डा चलाने वाला कबाड़ी आबिद चिकना भाग निकला। कार्रवाई के दौरान एक घर से देह व्यापार में लिप्त 6 महिलाओं को गिरफ्तार किया गया। मौके से एक दलाल अनवर खान को भी पकड़ा गया है।
बड़े पैमाने पर मिली आपत्तिजनक सामग्री - तलाशी में पुलिस को देह व्यापार के अड्डे से बड़े पैमाने पर कंडोम के पैकेट मिले हैं। मौके से उपयोग किए गए कंडोम भी मिले हैं। इसके अलावा अश्लील सामग्री भी पुलिस ने जब्त की है। कार्रवाई में महिला थाना प्रभारी सुष्मिता नियोगी, क्राइम ब्रांच के एएसआई रामस्नेही शर्मा, प्रधान आरक्षक विजय शुक्ला, राजेश केवट, नितिन पटेल, आनंद तिवारी और अनिल शर्मा शामिल थे।
लंबे समय से चल रहा देह व्यापार - पुलिस ने बताया कि सीओडी कॉलोनी सुहागी में लंबे समय से देह व्यापार चल रहा था। कबाड़ी आबिद चिकना महिलाओं को एकत्रित कर देह व्यापार करवा रहा था। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि देह व्यापार के धंधे में और कितनी महिलाएं शामिल हैं।छापे की कार्रवाई शुरू होते ही अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मौके पर फायदा उठाकर देह व्यापार का अड्डा चलाने वाला कबाड़ी आबिद चिकना भाग निकला।

 

Similar News