दीवार गिरने से दो मासूमों की मौत, दो गंभीर - छपारा के भरियाटोला गांव की घटना

दीवार गिरने से दो मासूमों की मौत, दो गंभीर - छपारा के भरियाटोला गांव की घटना

Bhaskar Hindi
Update: 2021-06-10 08:17 GMT
दीवार गिरने से दो मासूमों की मौत, दो गंभीर - छपारा के भरियाटोला गांव की घटना

 डिजिटल डेस्क  छपारा । नगर से करीब 12 किमी दूर चंडी गांव से सटे भरियाटोला गांव में मंगलवार की रात कच्चे मकान की दीवार गिरने से एक ही परिवार के दो मासूम बच्चों की मौत हो गई। जबकि दो लोग घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद गांव में मातम छा गया। पुलिस ने बुधवार को दोनों बच्चों के शव का पीएम कराकर  परिजनों  को सौंप दिया है।
ये है घटना
सिरकापार निवासी ज्ञाना बाई पति संजय यादव (23) हाल ही में अपने पिता के घर भरियाटोला आई थी। रात में उसके चाचा  सीताराम यादव (70) व अपने दोनों बच्चों  मंगेश (2) और मधु (8 माह) के साथ रात  करीब 9 बजे खाना खा रही थी। इसी दौरान तेज बारिश के कारण उनके मकान की दीवार गिर गई। हादसे में सभी लोग दब गए थे। आसपास के लोग आवाज सुनकर दौड़े और सभी को मलबे से किसी तरह बाहर निकाला और सभी को छपारा अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरो ने दोनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया। जबकि ज्ञाना और सीताराम को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
दो ही बच्चे थे
जानकारी के अनुसार ज्ञानाबाई का पति संजय पेशे से राजमिस्त्री का काम करता है। उसकी दो ही संतान थी। उनके खोने के बाद परिजनों को रो-रोकर  बुरा हाल है। घटना के बाद पुलिस और राजस्व विभाग की टीम ने मौका निरीक्षण किया। वहीं गांव के लोगों ने पीडि़त परिवार को उचित मुआवजा दिलाने की मांग भी की है।
 

Tags:    

Similar News