दशहरा के दिन यह उपाय करने से कई मनोकामनाएं होगी पूर्ण

वास्तु शास्त्र दशहरा के दिन यह उपाय करने से कई मनोकामनाएं होगी पूर्ण

Neha Kumari
Update: 2021-10-12 11:26 GMT
दशहरा के दिन यह उपाय करने से कई मनोकामनाएं होगी पूर्ण

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म में दशहरा का एक खास महत्व है, इसे अश्विन मास के शुक्ल पक्ष के दसवें दिन मनाया जाता है। नौ दिन चलने वाले नवरात्रि के पर्व के बाद यह आता है। इस बार दशहरा का त्योहार 15 अक्टूबर के दिन मनाया जाएगा। दशहरे को लोग विजय दशमी भी कहते हैं, इस दिन को इसिलए भी खास माना जाता है क्योंकि मां दुर्गा ने इसी दिन महिषासुर का वध किया था और श्री राम ने रावण का। तब से इस दिन को बुराई पर अच्छाई की जीत के रूप में मनाया जाता है। इस दिन को हिंदू धर्म के अनुसार काफी शुभ माना जाता है और इस किए गए कार्य भी सफल होते हैं।
वास्तु शास्त्र से कैसे मिलेगा लाभ?
दशहरा में माना जाता है की वास्तु शास्त्र के अनुसार किए गए कार्यों से काफी लाभ मिलता है, इसे करने के बहुत सारे तरीके होते हैं जिस से घर में सुख-समृद्धि और शांति का आगमन होता है। आपके सफलता के मार्ग की बाधाएं भी इससे दूर होती जाएंगी और सैरे बंद रास्ते खुलते जाएंगे। इस दशहरा आप वास्तु शास्त्र के अनुसार यह दिए गए कार्य कर सकते हैं।
1. हिंदू धर्म में शमी के पेड़ को बहुत खास माना गया है, शमी की पूजा करके उसके नीचे दीपक जलाना चाहिए इससे रुके हुए काम पूरे होते हैं और उसमें सफलता मिलती है।
2. विजय दशमी के दिन अधर्म पर धर्म की जीत हुई थी, इस विजय मुहूर्त का योग होता है जिसमें अपने अस्त्र-शस्त्र की पूजा करनी चाहिए। यह करने से आपके शत्रुओं का नाश होगा और वह आप कभी हावी नहीं हो पाएंगे।
3. हिंदू धर्म में नीलकण्ठ पक्षी को शुभ मानते है, इस दिन इसके दर्शन करना काफी लाभदायक होता है। 
4. दशहरा के दिन याद से घर के उत्तर-पूर्व दिशा में लाल रंग के फूल, रोली और कुमकुम से एक अच्छी सी रंगोली या अष्टकमल बनाएं, इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होकर आशिर्वाद देती है जिससे आपको धन लाभ मिलता है।
5. इस दिन पूजा में खास तौर पर शमी के पत्तो को चढ़ाना चाहिएं, पूजा के स्थान पर शमी के पेड़ की मिट्टी को रखना चाहिए इससे नकारात्मक शक्तियां दूर रहती हैं।
6. बुरी शक्तियों को अपने घर परिवार से दूरह रखने के लिए सरसों के तेल में रावण दहन की राख को रख कर घर के हर कोणे में छिड़कना चाहिए।
7. दशहरा के दिन अपने दांपत्य जीवन को खुशहाल बनाने के लिए इस दिन पान खाना चाहिए। 

Tags:    

Similar News