Ganga Saptami Upay: गंगा सप्तमी पर करें आसान उपाय, धन-वैभव मिलने के साथ ही समस्याओं से मिलेगा छुटकारा

- गंगा सप्तमी का काफी महत्व बताया गया है
- स्नान मात्र से सभी पापों से मुक्ति मिल जाती है
- कुछ उपायों से धन-वैभव की प्राप्ति होती है
डिजिटल डेस्क, भोपाल। हर वर्ष वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि को गंगा सप्तमी (Ganga Saptami) के रूप में मनाया जाता है। इसका काफी महत्व बताया गया है। पुराणों के अनुसार, इसी दिन मां गंगा धरती पर आई थीं। ऐसा माना जाता है कि, गंगा सप्तमी के दिन गंगा स्नान करने से और मां गंगा की उपासना करने से सभी सभी पापों से मुक्ति मिल जाती है। साथ ही इस दिन के लिए कुछ आसान उपाय भी बताए गए हैं, जिन्हें आजमाने से धन-वैभव की प्राप्ति होती है और इसी के साथ व्यक्ति को समस्याओं से छुटकारा मिलता है। आइए जानते हैं कुछ उपायों के बारे में जिन्हें आजमाने से मां गंगे की कृपा प्राप्त कर सकते हैं।
शनि दोष से राहत का उपाय
गंगा का जल बहुत ही पवित्र माना गया है और इसलिए हिन्दू धर्म में किसी भी शुभ कार्य या अनुष्ठान के दौरान इसका प्रयोग किया जाता है। इस बार गंगा सप्तमी शनिवार को है और ऐसे में आप गंगाजल में काले तिल डालकर पीपल को अर्पित करें। ऐसा करने से शनि दोष से राहत मिलती है।
स्वास्थ्य समस्याओं से बचाव का उपाय
कई बार व्यक्ति को लगातार स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ता है और उसे कोई ना कोई रोग बना रहता है। ऐसे में आपको गंगा सप्तमी के दिन ''संसार विष नाशिन्यै, जीवनायै नमोऽस्तु ते। ताप त्रय संहन्त्र्यै, प्राणेश्यै ते नमो नमः'' पंक्तियों का जप करना चाहिए। इसके बाद घर के मंदिर में भगवान को पुष्पांजलि भेंट करें। इससे राहत मिलती है।
व्यापार की तरक्की का उपाय
कई बार व्यक्ति अपने व्यापार में ईमानदार और मेहनत से काम करता है लेकिन इसका परिणाम नहीं मिल पाता। ऐसे में गंगा सप्तमी के दिन आपको पानी पीने योग्य कोई 10 पात्र ब्राह्मण को दान करना चाहिए और और उनका आशीर्वाद प्राप्त करना चाहिए। ऐसा करने से आपको व्यापार में तरक्की मिल सकती है।
डिसक्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारी अलग अलग किताब और अध्ययन के आधार पर दी गई है। bhaskarhindi.com यह दावा नहीं करता कि ये जानकारी पूरी तरह सही है। पूरी और सही जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ (ज्योतिष/वास्तुशास्त्री/ अन्य एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें।
Created On :   3 May 2025 12:45 PM IST