Mohini Ekadashi Upay: मोहिनी एकादशी पर कर लें ये आसान उपाय, आर्थिक परेशानी दूर होने के साथ बाधाओं से मिलेगी मुक्ति

मोहिनी एकादशी पर कर लें ये आसान उपाय, आर्थिक परेशानी दूर होने के साथ बाधाओं से मिलेगी मुक्ति
  • इसी दिन भगवान विष्णु ने मोहिनी रूप धारण किया था
  • इस दिन को मोहिनी एकादशी के नाम से जाना जाता है
  • कुछ आसान उपाय करने से आर्थिक परेशानी दूर होती है

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मोहिनी एकादशी (Mohini Ekadashi) इस वर्ष 08 मई 2025, गुरुवार को है। पुराणों के अनुसार, वैशाख शुक्ल पक्ष की एकादशी के दिन ही भगवान विष्णु ने असुरों से अमृत कलश लेने के लिए मोहिनी रूप धारण किया था। इसके बाद उन्होंने अपने रूप के जाल में असुरों को फंसा कर उनसे अमृत कलश लेकर भगवान विष्णु ने देवताओं को अमृतपान कराया था। इसके बाद से ही इस दिन को मोहिनी एकादशी के नाम से जाना जाता है। इस दिन लोग व्रत रखने के साथ ही भगवान विष्ण की विधि विधान से पूजा करते हैं। इसके अलावा इस दिन के लिए कुछ आसान उपाय भी बताए गए हैं, जिन्हें आजमाने से आर्थिक परेशानी दूर होने के साथ बाधाओं से भी मुक्ति मिलती है। आइए जानते हैं इन उपायों के बारे में...

आर्थिक परेशान दूर करने का उपाय

मोहिनी एकादशी से एक दिन पहले तुलसी के पत्ते को तोड़कर रखें और एकादशी के दिन थोड़ा दूध लें और उसमें केसर और तोड़े हुए तुलसी के पत्ते डालें। इसके बाद इसका भोग भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी को लगाएं और इसे प्रसाद के रूप में इसे पूरे परिवार समेत ग्रहण करें। इस उपाय को करने से आर्थिक परेशानी दूर होती है।

शांति और समृद्धि के लिए उपाय

मोहिनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु के साथ तुलसी की भी पूजा करें। आप घी के पांच दीपक जलाएं और 11, 21, 51 या 108 बार परिक्रमा करें। इस दौरान 'ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नमः' मंत्र का जप करें। ऐसा करने से परिवार में सुख-शांति और समृद्धि आती है।

कार्यों में सफलता का उपाय

मोहिनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु का दक्षिणावर्ती शंख में गंगाजल भरकर अभिषेक करें। साथ ही माता लक्ष्मी की भी पूजा करें। पूजा के दौरान विष्णु सहस्त्रनाम और श्रीसूक्त का पाठ करें। इस दिन श्रीकृष्ण को भेंट स्वरूप बांसुरी जरूर दें। ऐसा करने से भाग्य का साथ मिलता है और आपको सभी कार्यों में सफलता मिलती है।

डिसक्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारी अलग- अलग किताब और अध्ययन के आधार पर दी गई है। bhaskarhindi.com यह दावा नहीं करता कि ये जानकारी पूरी तरह सही है। पूरी और सही जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ (ज्योतिष/वास्तुशास्त्री/ अन्य एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें।

Created On :   7 May 2025 6:24 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story