दीपावली पर दीपों को रोशन करने से पहले जान लें ये जरुरी नियम

दीपावली विशेष दीपावली पर दीपों को रोशन करने से पहले जान लें ये जरुरी नियम

Anchal Shridhar
Update: 2022-10-22 13:05 GMT
दीपावली पर दीपों को रोशन करने से पहले जान लें ये जरुरी नियम

डिजिटल डेस्क, भोपाल। हिंदूओं के सबसे बड़े त्यौहार दीपावली की धूम चारों तरफ दिखाई दे रही है। लोगों ने अपने घरों से निकल कर "दीपोत्सव" के लिए खरीदारी करना शुरु कर दिए हैं। कार्तिक माह की अमावस्या को मनाया जाने वाला यह त्यौहार 5 दिनों तक चलता है। दशहरा के बाद से ही घरों में दीपावली की तैयारियां प्रारंभ हो जाती हैं। मान्यता है कि इस दीपावली के दिन भगवान श्रीराम, माता सीता और छोटे भाई लक्ष्मण के साथ अपना 14 वर्ष का वनवास काटकर अयोध्या लौटे थे। इस खुशी में सभी अयोध्यावासियों ने पूरे नगर में घी के दिये जलाए थे। 

दीपावली में माता लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा की जाती है। माता लक्ष्मी की पूजा करने से जहां वैभव और धन की प्राप्ति होती है तो वहीं भगवान गणेश की पूजा करने से बुद्धि और विवेक में बढ़ोत्तरी होती है। दीपों का त्यौहार कहे जाने वाली दीपावली में सभी लोग अपने-अपने घरों में दीप जलाते हैं। वास्तुशास्त्र के अनुसार दीपक जलाने से पहले कुछ महत्वपूर्ण नियमों का ध्यान रखना चाहिए। वास्तुशास्त्र के मुताबिक अगर इन नियमों का सही तरीके से पालन किया जाता है तो इससे माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और उनकी कृपा से घर में सुख-समृद्धि आती है। 

ये हैं वो नियम

  • अगर आप के घर में कोई मंदिर है तो सर्वप्रथम उस मंदिर में दीपक जलाकर रखना चाहिए। 
  • मंदिर में दीपक जलाने के बाद जहां तुलसी का पौधा है उधर दीपक जलाएं। अगर आप के घर में तुलसी का पौधा ईशान कोण में स्थित है तो वहां दीपक जलाना अधिक शुभकारी माना जाता है। वास्तुशास्त्र के मुताबिक ऐसा करने से माता अन्नपूर्णा की कृपा से घर में कभी अनाज की कमी नहीं होती है।
  • तेल के दीपक जलाने चाहिए साथ ही दीपक में गोल की जगह लंबी बाती का प्रयोग करना चाहिए। 
  • जिस थाली में आप दीपक जलाकर रखते हैं उसमें सोने-चांदी के आभूषण रखना न भूलें। इससे माता लक्ष्मी खूब प्रसन्न होती हैं। 
 
डिसक्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारी अलग अलग किताब और अध्ययन के आधार पर दी गई है। bhaskarhindi.com यह दावा नहीं करता कि ये जानकारी पूरी तरह सही है। पूरी और सही जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ (ज्योतिष/वास्तुशास्त्री/ डॉक्टर/ अन्य एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें।
Tags:    

Similar News