दीपावली के दिन इन उपायों को अपनाने से आपके घर पर होगा माता लक्ष्मी का आगमन, होगी धन की बरसात

दीपावली विशेष दीपावली के दिन इन उपायों को अपनाने से आपके घर पर होगा माता लक्ष्मी का आगमन, होगी धन की बरसात

Anchal Shridhar
Update: 2022-10-22 14:05 GMT
दीपावली के दिन इन उपायों को अपनाने से आपके घर पर होगा माता लक्ष्मी का आगमन, होगी धन की बरसात

डिजिटल डेस्क, भोपाल। हिंदूओं के सबसे बड़े त्यौहार दीपावली की धूम चारों तरफ दिखाई दे रही है। लोगों ने अपने घरों से निकल कर "दीपोत्सव" के लिए खरीदारी करना शुरु कर दिए हैं। कार्तिक माह की अमावस्या को मनाया जाने वाला यह त्यौहार 5 दिनों तक चलता है। दशहरा के बाद से ही घरों में दीपावली की तैयारियां प्रारंभ हो जाती हैं। मान्यता है कि इस दीपावली के दिन भगवान श्रीराम, माता सीता और छोटे भाई लक्ष्मण के साथ अपना 14 वर्ष का वनवास काटकर अयोध्या लौटे थे। इस खुशी में सभी अयोध्यावासियों ने पूरे नगर में घी के दिये जलाए थे। 

दीपावली में माता लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा की जाती है। मान्यता है कि जिस घर में विधिपूर्वक माता लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा होती है वहां सुख-समृद्धि आती है। ऐसी ही विधियों और उपायों का ज्योतिषशास्त्र में प्रमुखता से उल्लेख है। यदि आप दीपावली के दिन ब्रह्ममुहूर्त में इन उपायों को अपनाते हैं तो आप पर माता लक्ष्मी की कृपा सदैव बनी रहती है। 

यह हैं वो उपाय 

  • अगर आप चाहते हैं कि माता लक्ष्मी का आगमन दीपावली के दिन आपके घर पर हो, तो ब्रह्म मुहूर्त में उठे और घर के अंदर-बाहर साफ सफाई रखें। इसका ध्यान रखें कि घर के मुख्य द्वार पर जूते-चप्पल न हों क्योंकि माता लक्ष्मी का आपके घर पर आगमन मुख्य द्वार से ही होता है।  
  • कहा जाता है कि जहां साफ सफाई होती है वहां देवी-देवताओं का वास होता है इसलिए दीपावली के दिन सुबह उठकर सबसे पहले पूजा स्थल की अच्छी तरह से सफाई करनी चाहिए। 
  • दीपावली का त्यौहार अमावस्या के दिन पड़ता है ऐसे में शाम के समय अपने घर के हर कोने पर सरसों के दीपक जलाएं। ऐसा करने से आपके घर से दरिद्रता हटेगी साथ ही बुरी आत्माओं की बाधाएं दूर होंगी। 
  • दीपावली की शाम को पीपल के पेड़ के पास दीपक जलाएं। ऐसा करने से अधिक लाभ की प्राप्ति होगी। 
  • दीपावली की रात माता लक्ष्मी की पूजा करते समय मोती शंख की पूजा करें और दूसरे दिन इस शंख को अपनी तिजोरी या पैसे रखने के स्थान पर रख दें। इस उपाय से आपके घर में धन की बढ़ोत्तरी होगी साथ ही परिवार में आपसी प्रेम बढ़ेगा। 
  • दीपावली पर माता लक्ष्मी की आरती चांदी के बर्तन में कपूर जलाकर करनी चाहिए, ऐसा करने से आपके जीवन में कभी कठनाईयां नहीं आएंगी। 
  • दीपावली की पूजा करते समय चने की दाल माता लक्ष्मी को चढ़ाएं, ऐसा करने से आपकी धन से जुड़ी सारी समस्याओं का अंत होगा।  

 

डिसक्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारी अलग अलग किताब और अध्ययन के आधार पर दी गई है। bhaskarhindi.com यह दावा नहीं करता कि ये जानकारी पूरी तरह सही है। पूरी और सही जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ (ज्योतिष/वास्तुशास्त्री/ डॉक्टर/ अन्य एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें।

Tags:    

Similar News