कोई भी व्यवसाय शुरु करने से पहले जरुर कर लें ये काम, सफलता आपके कदम चूमेगी!

दशहरा कोई भी व्यवसाय शुरु करने से पहले जरुर कर लें ये काम, सफलता आपके कदम चूमेगी!

Bhaskar Hindi Desk
Update: 2021-10-15 08:03 GMT
कोई भी व्यवसाय शुरु करने से पहले जरुर कर लें ये काम, सफलता आपके कदम चूमेगी!

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली।  दशहरा के दिन की महिमा के बारे में हमने हमेशा से सुना है। प्राचीन समय से दशहरे की कई सारी मान्यताओं से हम घिरे हैं। आज भी यह मान्यताएं देशभर में चली आ रही हैं। सत्य और विजय के उद्देश्य से दशहरा को हमने शुभ दिन माना है। इस दिन कई घरों में नए वाहन आते देखे गए हैं तो कुछ लोग दशहरा के शुभ मुहूर्त में अपने नए उद्योग की भी शुरुवात करते हैं। लेकिन कई बार इसमें सफल नहीं हो पाते हैं। पौराणिक कथाओं के अनुसार एक कार्य है जिसको करने से आपका अपने बिज़नस में सफल होना तय है। तो आईए जानते हैं क्या है व्यवसाय में सफलता पाने का अचूक उपाय। 

ये कार्य करें- 
अगर आप कोई शुभ कार्य करने का सोच रहें हैं और उसमे निश्चित ही सफलता पाना चाहते हैं तो आप अपने व्यवसाय की शुरुवात करने से पहले यह कार्य जरुर कर लें। आप दशहरा के दिन शमी के पेड़ की विधि पूर्वक पूजा करें। मान्यता है कि अगर इस दिन शमी के पेड़ की पूजा की गयी तो आप अपने कार्य में जरुर सफल होंगे। कोई भी व्यवसाय आदि की शुरुवात के पहले शमी के वृक्ष की पूजा को अधिक फलदायी माना गया है। पूजा के दौरान आप शमी के वृक्ष के सामने अपनी कामना जरुर रखें। 

ये है इसके पीछे की वजह
पौराणिक कथाओं के अनुसार भगवान राम जब रावण का वध करने जा रहे थे तो उन्होंने शमी के वृक्ष के सामने शीश झुकाया था। भगवान श्री राम ने शमी के वृक्ष के सामने शीश झुकाते हुए कामना की थी कि वो रावण का वध कर लंका पर विजय पा सकें। ऐसा माना जाता है कि रावण के वध के लिए शमी के वृक्ष ने भगवान राम को आशीर्वाद दिया था, यह भी एक विशेष कारण रहा जिससे भगवान राम रावण को परास्त कर पाए।  

Tags:    

Similar News