अदा शर्मा की फिल्म 'द केरला स्टोरी' ने 200 करोड़ का आंकड़ा किया पार, 18वें दिन भी की शानदार कमाई

  • द केरला स्टोरी ने 18वे दिन की सिंगल डिजिट में कमाई
  • फिल्म 'द केरला स्टोरी' ने 200 करोड़ का आंकड़ा किया पार
  • बनी साल की दूसरी सबसे बड़ी हिट फिल्म

Sanjana Namdev
Update: 2023-05-23 04:57 GMT

डिजिटल डेस्क, मुंबई। सुदीप्तो सेन की विवादित फिल्म 'द केरला स्टोरी' हर दिन सफलता के नए आयामों को छू रही है। फिल्म का खुमार लोगों के सर चढ़कर बोल रहा है। फिल्म को रिलीज के दिन से ही भरपूर ऑडियन्स मिल रही है इसी का नतीजा है कि फिल्म रिलीज के 18वे दिन भी सिनेमाघरों में धमाल मचा रही है। दो हफ्ते से भी कम समय में ‘द केरला स्टोरी’ रणबीर कपूर-श्रद्धा कपूर स्टारर ‘तू झूठी मैं मक्कार’ के लाइफटाइम कलेक्शन को पार करके इस साल की दूसरी सबसे बड़ी हिट फिल्म बनकर गई थी। वहीं अब फिल्म ने 18वे दिन 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। तो चलिए जानते है कि, फिल्म ने 18वे दिन कितना कलेक्शन किया है।

18 वे दिन की इतनी कमाई

फिल्म का शानदार कलेक्शन लगातार जारी है फिल्म ने रिलीज के 17वे दिन टोटल 198.47 करोड़ की रिकॉर्ड तोड़ कलेक्शन किया था। जिसके बाद ये कहा जा सकता है कि, फिल्म 200 करोड़ के आकड़े को पार करने से मात्र दो कदम की दूरी पर है। वहीं अब 18वे दिन फिल्म ने 200 करोड़ का आंकडडा पार कर दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक ‘द केरला स्टोरी’ ने तीसरे सोमवार यानी रिलीज के 18वें दिन 5.50 करोड़ रुपये कमाए हैं। जिसके बाद फिल्म का कुल कलेक्शन अब 204.47 करोड़ रुपये हो गया है। इसी के साथ फिल्म नें अपनी तीसरे सोमवार को 200 करोड़ की कमाई का आंकड़ा भी पार कर लिया है।

Full View

इस कारण हुआ था विवाद

साल 2022 के नवंबर महीने में इस फिल्म के टीजर लॉन्च होने के बाद से ही विवाद चालू है। फिल्म की लीड एक्ट्रेस अदा शर्मा ने शालिनी उन्नीकृष्णन का किरदार निभाया हैं। इस फिल्म पर इतने विवाद इसलिए हो रहे हैं क्योंकि इस फिल्म की कहानी उन लड़कियों पर आधारित है, जो बनना तो नर्स चाहती थी लेकिन ISIS के नापाक मंसूबो के चलते उन्होंने आतंकवाद का दामन थाम लिया। फिल्म में शालिनी ने कहा है कि 32000 लड़कियों को केरल में धर्म परिवर्तन करवाकर ISIS में भर्ती कर दिया गया हैं और वह भी उनमें से एक हैं। वहीं विवादों को चलते इस बड़े आकड़े को घटाकर 32000 से 3 कर दिया गया है। ये फिल्म 5 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और इसमें अदा शर्मा, सोनिया बलानी, योगिता बिहानी और सिद्धि इडनानी ने अहम रोल प्ले किया है।

Full View

Tags:    

Similar News