ए सूटेबल ब्वॉय का फर्स्ट लुक जारी, ईशान और तब्बू का अलग अंदाज सेलेब्स को आ रहा पसंद

ए सूटेबल ब्वॉय का फर्स्ट लुक जारी, ईशान और तब्बू का अलग अंदाज सेलेब्स को आ रहा पसंद

Bhaskar Hindi
Update: 2019-12-04 06:27 GMT
ए सूटेबल ब्वॉय का फर्स्ट लुक जारी, ईशान और तब्बू का अलग अंदाज सेलेब्स को आ रहा पसंद

डिजिटल डेस्क, मुम्बई। मीरा नायर के डायरेक्शन में बन रही वेब सीरीज ए सूटेबल ब्वॉय का फर्स्ट लुक जारी कर दिया गया है। इस वेब सीरीज में तब्बू और ईशान खट्टर मुख्य भूमिका में है। जारी किए गए पोस्टर में ​ईशान का एक अलग अंदाज देखने को मिल रहा है। इस सीरीज में वे मूछों के साथ नजर आ रहे हैं। ईशान ने अपने इंस्टा अकाउंट पर वेब सीरीज का फर्स्ट लुक शेयर किया है। 

रिपोर्ट के अनुसार इस वेब सीरीज में ईशान, मान कपूर के किरदार में हैं जो एक मशहूर पॉलिटीशियन का बेटा है। उनके पिता महेश कपूर का रोल राम कपूर ने निभाया है और तब्बू सईदा बाई नाम की प्रॉसच्टियूट का करेक्टर प्ले करेंगी। मान उम्र में सईदा से काफी छोटा है, इसके बावजूद वह उसके प्यार में दीवाना है। 

तस्वीर में ईशान सफेद पायजामा और नीला कुर्ता पहने हुए बहुत ही हैंडसम लग रहे हैं। वहीं तब्बू पीले सलवार कुर्ते के साथ बालों में चमेली के फूल लगाए हुए हैं। दोनों एक दूसरे को बहुत ही प्यार से देख रहे हैं। दोनों के लुक को बहुत पसंद किया जा रहा है। कई सेलेब्स ने भी ए सूटेबल बॉय के फर्स्ट लुक की तारीफ की है।

फिल्ममेकर करण जौहर, एक्टर आयुष्मान खुराना, शाहिद कपूर की वाइफ और ईशान की भाभी मीरा कपूर राजपूत, जोया अख्तर और तारा सुतारिया ने ईशान और तब्बू की काफी तारीफ की है। इसकी शूटिंग सितम्बर साल 2019 में शुरु हुई थी। वेब सीरीज अगले साल 2020 में रिलीज की जाएगी।

Tags:    

Similar News