फिल्म कलेक्शन: रेड 2 ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, दूसरे शनिवार को कर लिया इतना सारा कलेक्शन

- रेड 2 ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका
- दूसरे शनिवार को कर लिया इतना सारा कलेक्शन
डिजिटल डेस्क, मुंबई। अजय देवगन स्टारर ‘रेड 2’ ने सिनेमाघरों में लेबर डे के मौके पर यानी 1 मई को रिलीज हुई थी। रिलीज के बाद से फिल्म को सोशल मीडिया पर अच्छे रिव्यूज मिले है। वहीं रिलीज के पहले दिन से फिल्म शानदार केलक्शन कर रही है। वहीं भारत पाकिस्तान तनाव के बीच भी फिल्म की कमाई कम होने का नाम नहीं ले रही है। वहीं 100 करोड़ का कलेक्शन करके कई रिकॉर्ड तोड़ने के बाद भी फिल्म ने दूसरे शनिवार शानदार कलेक्शन किया है। आइए नजर डालते हैं रेड 2 के अब तक के टोटल कलेक्शन पर-
दूसरे शनिवार को रेड 2 की कमाई
बता दें कि फिल्म ने 19.25 करोड़ से ओपनिंग की थी फिल्म ने दूसरे दिन 12 करोड़ कमाए। तीसरे दिन फिल्म की कमाई बढ़ी और फिल्म ने 18 करोड़ कमाए। चौथे दिन फिल्म ने 22 करोड़ कमाए। पांचवे दिन फिल्म का बिजनेस बहुत ज्यादा गिर गया। फिल्म ने सिर्फ 7.5 करोड़ कमाए। छठवें दिन फिल्म ने 7 करोड़ का कलेक्शन किया आठवें दिन फिल्म ने 5.25 करोड़ कमाए। पहले वीक में फिल्म ने 95.75 करोड़ का कलेक्शन किया। फिर नौवें दिन फिल्म ने 5 करोड़ का कलेक्शन किया।
खबरों के मुताबिक, फिल्म ने दूसरे शनिवार को फिल्म ने 8 करोड़ की कमाई की है। फिल्म की कमाई में बढ़त दिखी है हालांकि, दूसरे शनिवार की कमाई के ये आंकड़े अभी ऑफिशियल नहीं हैं। पर अगर फिल्म ने दसवें दिन 8 करोड़ कमाए हैं तो फिल्म का अभी तक का टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 108.75 करोड़ हो गया है।
फिल्म स्टार कास्ट
फिल्म रेड 2 को राजकुमार गुप्ता ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में अजय देवगन के अलावा वाणी कपूर, रितेश देशमुख, सौरभ शुक्ला, तमन्ना भाटिया लीड रोल में है। फिल्म में अमर पटनायक की कहानी दिखाई गई है जो की इनकम टेक्सट ऑफिसर हैं। वहीं फिल्म में रितेश देशमुख ने विलन का किरदार निभाया है।
Created On :   11 May 2025 11:17 AM IST