Zaira Wasim Nikaah: शादी के बंधन में बंधी आमिर खान की ऑनस्क्रीन बेटी जायरा वसीम, पति संग शेयर की अपने निकाह की तस्वीरें

शादी के बंधन में बंधी आमिर खान की ऑनस्क्रीन बेटी जायरा वसीम, पति संग शेयर की अपने निकाह की तस्वीरें

डिजिटल डेस्क, मुंबई। आमिर खान की ब्लॉकबस्टर दंगल में नजर आई एक्ट्रेस जायरा वसीम अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में आ गई हैं। हालंकि ज़ायरा वसीम ने साल 2019 में धार्मिक कारणों का हवाला देते हुए बॉलीवुड छोड़ दिया था। वहीं अब जायरा शादी के बंधन में बंध गई हैं उन्होंने शुक्रवार शाम इंस्टाग्राम पर अपने इंटीमेट निकाह समारोह की तस्वीरें शेयर करके हर किसी को हैरान कर दिया। उनकी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है और फैंस उन्हें बधाईंया दे रहे हैं।

जायरा वसीम ने निकाह की तस्वीरें की शेयर

ज़ायरा ने अपने निकाह समारोह की दो तस्वीरें शेयर की हैं. पहली तस्वीर में, वह पेन थामे हुए निकाहनामा पर साइन करती हुई दिखाई दे रही हैं। इस दौरान वे अपनी मेहंदी और खूबसूरत पन्ना अंगूठी फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। वहीं दूसरी तस्वीर में ज़ायरा और उनके पति साथ में चांद को निहारते हुए दिखाई दे रहे हैं। हालांकि ये उनकी बैक से ली गई तस्वीर है और फोटो में उनके चेहरे दिखाई नहीं दे रहे हैं।

वहीं दुल्हन बनी जायरा अपने निकाह पर गोल्ड थ्रेड एम्ब्राइडरी वाली सुर्ख लाल चुनरी ओढ़े हुए नजर आ रही हैं जबकि उनके पति ने क्रीम रंग की शेरवानी और उससे मैचिंग स्टोल लिया हुआ है। अपने गुपचुप निकाह की तस्वीरें शेयर करते हुए ज़ायरा ने कैप्शन में सिर्फ़ इतना लिखा, "क़ुबूल है x3।"

यह भी पढ़े -राजपाल यादव ने पत्नी राधा को जन्मदिन पर दी दिल छू लेने वाली शुभकामनाएं

ज़ायरा वसीम फिल्में

ज़ायरा वसीम ने 16 साल की उम्र में आमिर खान की फिल्म दंगल (2016) में काम करके पॉपुलर हुई थी। फिल्म में उन्होंने पहलवान गीता फोगट के बचपन का किरदार निभाया था। अपने दमदार अभिनय के लिए उन्हें बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला। इसके बाद उन्होंने सीक्रेट सुपरस्टार (2017) में लीड रोल प्ले किया। उनकी आखिरी फिल्म 'द स्काई इज पिंक' थी, जिसमें प्रियंका चोपड़ा और फरहान अख्तर ने अभिनय किया था। शोनाली बोस द्वारा निर्देशित यह फिल्म अक्टूबर 2019 में रिलीज़ हुई थी।

Created On :   18 Oct 2025 11:19 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story