लैपटॉप: Acer Swift 3 Notebook भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

लैपटॉप: Acer Swift 3 Notebook भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Manmohan Prajapati
Update: 2020-06-02 09:36 GMT
लैपटॉप: Acer Swift 3 Notebook भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। ताइवानी कंपनी Acer (एसर) ने भारतीय बाजार में अपना नया लैपटॉप Swift 3 notebook (स्विफ्ट 3 नोटबुक) लॉन्च कर दिया है। यह लैपटॉप AMD Ryzen 4000 series मोबइल प्रोसेसर से लैस है। इस प्रोसेसर के साथ आने वाला यह भारत का पहला लैपटॉप है। इस लैपटॉप में कई सारे नए फीचर्स दिए गए हैं। खास बात यह कि इसका डिजाइन काफी स्लिम है और यह वजन में भी काफी हल्का है। 

बात करें कीमत की तो Acer Swift 3 Notebook को भारत में 59,999 रुपए में लॉन्च किया गया है। यह लैपटॉप कंपनी के ई-स्टोर्स और ऑथराइज्ड रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध होगा। लॉन्च के साथ ही इसे सेल के लिए भी उपलब्ध करा दिया गया है। यह केवल सिल्वर कलर में उपलब्ध होगा। 

Remove China Apps: चाइनीज ऐप्स की छु्टटी करने वाले इस एप को 10 लाख लोगों ने किया डाउनलोड

फीचर्स और स्पेसिफिकेशन
यह लैपटॉप Windows 10 और Microsoft Office 2019 के साथ आता है। इसमें DTS Audio दिया गया है। यह लैपटॉप 15.95mm स्लिम है और इसका वजन केवल 1.2 किलोग्राम है।

इस लैपटॉप में 14 इंच की फुल HD टच IPS डिस्प्ले दी गई है, जो कि 1920x1080 पिक्सल का रेजॉल्यूशन देती है। इसका स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो 82.73 प्रतिशत है।

बेहतर परफोर्मेंस के लिए इस लैपटॉप में AMD Ryzen 4000 series मोबाइल प्रोसेसर का उपयोग किया गया है। इसमें AMD Ryzen 5 4500U प्रोसेसर दिया गया है। कंपनी का दावा है कि यह भारत का पहला ऐसा लैपटॉप है जिसे इस प्रोसेसर के साथ पेश किया गया है।

Tech: अलग- अलग भाषाओं में 100 वाक्य सिखाएगा मोबाइल एप

Acer Swift 3 Notebook में 16GB रैम और 1TB SSD (सॉलिड स्टेट ड्राइव) दी गई है। पावर के लिए इस लैपटॉप में दी गई बैटरी 11 घंटे की बैटरी लाइफ देने में सक्षम है। जो कि फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कंपनी का कहना है कि यह 30 मिनट की चार्जिंग में 4 घंटे तक वीडियो प्लेबैक देने में सक्षम है।

Tags:    

Similar News