चीन में टूटा 1000 साल का रिकॉर्ड, भीषण बाढ़ की 7 तस्वीरें

चीन में टूटा 1000 साल का रिकॉर्ड, भीषण बाढ़ की 7 तस्वीरें

Juhi Verma
Update: 2021-07-22 13:47 GMT
हाईलाइट
  • 33 से ज्यादा लोग मारे जाने की खबर
  • भारी बारिश से बेहाल चीन

डिजिटल डेस्क, चीन। चीन कई सालों बाद भीषण बाढ़ से जूझ रहा। हालात इस कदर खराब हैं कि क्या इंसान, क्या गाड़ियां सब पानी में तिनकी की तरह बहते चले जा रहे हैं। ये नजारा चीन के मध्य प्रांत हेनान का है जहां बारिश की वजह से लैंड स्लाइड हुई और उसके बाद हर हिस्सा जलमग्न नजर आने लगा। सड़कें तो ठीक ही थीं मेट्रो की टनल भी पानी से लबालब हो गईं। लोगों को पैदल ही वहां से निकल कर जान बचानी पड़ी। इन तस्वीरों में देखिए रेस्क्यू ऑपरेशन किस तरह जारी है। एक एक जान को बचाने के लिए रेस्क्यू दल अपनी जान पर खेल रहा है। 

पानी का बहाव इस कदर तेज है कि जो बचने में कामयबा हुआ वो जी गया। और जो इस रफ्तार को नहीं संभाल सका समझिए वो बाढ़ का शिकार बन गया। पर दिल थाम कर देखिए क्योंकि सबसे खतरनाक तस्वीर देखना तो अभी बाकी है। ये चीन के किस हिस्से का वीडियो है कहा नहीं जा सकता। पर ये साफ नजर आ रहा है कि किसी अनजान की जान बचाने के लिए कुछ लोग पानी में रस्सी डालकर बैठे हैं। पर तकदीर को कुछ और ही मंजूर था। देखते ही देखते पैरों तले जमीन खसक गई और बचाने वाले भी बहते पानी के दरिया में समा गए। 
 

Tags:    

Similar News