चीन : दूसरा कोंका सांस्कृतिक पर्यटन महोत्सव शुरू

चीन : दूसरा कोंका सांस्कृतिक पर्यटन महोत्सव शुरू

IANS News
Update: 2019-10-14 17:00 GMT
चीन : दूसरा कोंका सांस्कृतिक पर्यटन महोत्सव शुरू

बीजिंग, 14 अक्टूबर (आईएएनएस)। हैप्पी होमलैंड चार्मिग कोंको थीम वाला दूसरा कोंका सांस्कृतिक पर्यटन महोत्सव तिब्बत स्वायत्त प्रदेश के शानान शहर की कोंका काउंटी में शनिवार को शुरू हो गया। कोंका काउंटी का लंबा इतिहास और संस्कृति है, जो तिब्बती संस्कृति के जन्मस्थानों में से एक है।

यहां समृद्ध सांस्कृतिक पर्यटन संसाधन मौजूद हैं। हाल के वर्षो में कोंका काउंटी ने जोरदार तरीके से सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा दिया है। इसके साथ ही काउंटी में आर्थिक व सामाजिक क्षेत्र में भी बड़ा विकास हुआ है। यहां के बुनियादी ढांचे में भी दिन-ब-दिन सुधार आ रहा है और लोगों का जीवन स्तर भी बढ़ रहा है।

सूत्रों के मुताबिक, इस सांस्कृतिक पर्यटन महोत्सव के जरिए कोंका काउंटी के पर्यटन व सांस्कृतिक संसाधनों की क्षमता के तहत स्थानीय विकास को भी बढ़ावा दिया जाएगा।

यह महोत्सव 12 से 16 अक्तूबर तक चलेगा। इसके दौरान कला प्रदर्शनों, पदोन्नति सम्मेलनों, कृषि व पशु उत्पादों की प्रदर्शनियों और पारंपरिक राष्ट्रीय खेलों का विशेष आयोजन किया जाएगा।

(साभार---चाइना रेडियो इंटरनेशनल, पेइचिंग)

-- आईएएनएस

Similar News