America-China Trade Deal: चीन-अमेरिका के बीच का टैरिफ वॉर हुआ कम, जेनेवा में ट्रेड डील पर दी मंजूरी, व्हाइट हाउस ने जारी किया बयान

- चीन और अमेरिका के बीच टैरिफ वॉर हुआ खत्म
- जेनेवा में ट्रेड डील को दी मंजूरी
- व्हाइट हाउस की तरफ से जारी किया गया बयान
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका और चीन के बीच टैरिफ को लेकर ट्रेड वॉर छिड़ी हुई थी। जो कि अब थोड़ी-थोड़ी सुलझती हुई नजर आ रही है। दोनों देशों के बीच जेनेवा में दो दिन तक अमेरिका और चीन के बीच लंबी व्यापारिक वार्ता हुई थी। इसके बाद ही दोनों ने इस पर सहमति जताई है। व्हाइट हाउस की तरफ से इस बारे में रविवार को जानकारी दी थी कि, यूएस सेक्रेटरी ऑफ ट्रेजरी स्कॉट बेसेंट ने दोनों देशों के बीच बातचीत की है।
अमेरिका और चीन के बीच सहमति
बेसेंट ने आगे कहा कि, उन्हें ये जानकारी देते हुए काफी ज्यादा खुशी हो रही है कि अमेरिका और चीन के बीच जरूरी व्यापारिक वार्ता में काफी ज्यादा प्रोग्रेस हुई है। यूएस ट्रेड रिप्रजेंटेटिव एंबैस्डर जेमिसन ग्रीर ने भी कहा था कि, ये काफी ज्यादा जरूरी है कि किसी भी तरह से दोनों देशों के बीच सहमति होनी चाहिए।
ग्रीर ने आगे कहा कि, बीते दो दिनों से काफी ज्यादा चर्चा हो रही है और ग्राउंड वर्क पर काम किया जाएगा। अमेरिका का करीब 1.2 ट्रिलियन डॉलर का बड़ा ट्रेड घाटा है, इसलिए ट्रंप ने राष्ट्रीय इमरजेंसी की घोषणा करते हुए टैरिफ लगाया था। उनका कहना था कि, उन्हें विश्वास है कि जो समझौते साझीदार चीन के साथ किए गए हैं, उससे राष्ट्रीय आपातकाल से निकलने में अमेरिका को भारी मदद मिलेगी।
टैरिफ लगाने के बाद क्या हो गए थे हालात?
अमेरिका और चीन के बीच हुई वार्ता ऐसे समय में हुई थी जब दोनों देशों के बीच टैरिफ को लेकर तनाव बढ़ा हुआ था। अमेरिका की तरफ से चीन से इंपोर्ट होने वाले सामानों का टैरिफ 145 प्रतिशत कर दिया गया था। ऐसे में चीन ने भी एप्पल के साथ कई अन्य कंपनियों ने भी अपने बिजनेस को भारत में शिफ्ट करने का मन बना लिया था। अमेरिका और चीन के बीच इस तनाव की वजह से नई दिल्ली को फाइनेंशियल फायदा मिलने की संभावना है।
भारत कर रहा अमेरिका से व्यापारिक वार्ता
भारत भी अमेरिका से व्यापारिक वार्ता कर रहा है। आर्थिक मोर्च को लेकर देखें तो भारत को मिलने वाले आर्थिक फायदे अब अमेरिका और चीन के इस व्यापारिक समझौते से कम हो सकते हैं। साथ ही ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि बीजिंग की अर्थव्यवस्था के मोर्चे में अब सुधार देखने को मिलेगा।
Created On :   12 May 2025 1:13 PM IST