चीन और रूस की बढ़ती दोस्ती से भारत को खतरा: रूसी राजदूत डेनिस एल्पोव

रूस -यूक्रेन चीन और रूस की बढ़ती दोस्ती से भारत को खतरा: रूसी राजदूत डेनिस एल्पोव

ANAND VANI
Update: 2023-03-23 09:03 GMT
चीन और रूस की बढ़ती दोस्ती से भारत को खतरा: रूसी राजदूत डेनिस एल्पोव
हाईलाइट
  • नाटो के बढ़ते कदम के खिलाफ रूस-चीन

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की तीन दिवसीय रूसी यात्रा के बाद ये चर्चाएं तेज होने लगी है कि चीन और रूस की बढ़ती दोस्ती से भारत को खतरा हो सकता है। ये बात खुद रूस के राजदूत डेनिस एल्पोव ने अपने अधिकारिक ट्वीटर से कही है। 

रूसी राजदूत  डेनिस एल्पोव ने अपने आधिकारिक ट्वीट के जरिए शी जिनपिंग की रूसी यात्रा को भारत के लिए हानिकारक बताया है। कई जानकार चीन-रूस के संबंधों का सपना देख रहे हैं जो भारत के लिए खतरा साबित हो सकता है। इससे भारत और रूस के संबंधों के बीच खटाश पैदा हो सकती है। 

चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की 20 मार्च से शुरू हुई रूसी यात्रा बुधवार 22 मार्च को खत्म हो गई। दोनों देशों के प्रमुखों की मुलाकात से दोनों देशों के बीच बने संबंधों से नए युग की शुरुआत मानी जा रही हैं। दुनिया की नजरों में धूल झोंकने के लिए चीन ने यूक्रेन युद्ध खत्म कराने के उद्देशय से रूस के सामने 12 सूत्रीय शांति प्रस्ताव रखा। हालांकि रूसी राष्ट्रपति ने इसे सिरे से खारिज कर दिया। दोनों देशों ने एशिया में नाटो के बढ़ते कदम को लेकर ऐतराज जताया है। रूस और चीन का कहना है कि एशिया मेंअमेरिका अपने प्रभाव को बढ़ाने की कोशिश कर रहा है। 

 

Tags:    

Similar News