Nobel Prize 2018: इस बार बदलेगा 70 साल का इतिहास, पढ़ें किसे मिलेगा नोबेल पुरस्कार

Nobel Prize 2018: इस बार बदलेगा 70 साल का इतिहास, पढ़ें किसे मिलेगा नोबेल पुरस्कार

Bhaskar Hindi
Update: 2018-10-06 08:20 GMT
Nobel Prize 2018: इस बार बदलेगा 70 साल का इतिहास, पढ़ें किसे मिलेगा नोबेल पुरस्कार
हाईलाइट
  • फिजिक्स के क्षेत्र में अमुल्य योगदान के लिए आर्थर अशकिन
  • गेरार्ड मौराउ और डोना स्ट्रिकलैंड को मिलेगा नोबेल पुरस्कार
  • अशकिन
  • मौराउ और डोना को यह अवॉर्ड लेजर फिजिक्स के क्षेत्र में दिया जाएगा
  • डेनिस मुकवेगे को भी शांति का नोबल पुरस्कार दिया जाएगा

डिजिटल डेस्क, स्टॉकहोम। फिजिक्स के क्षेत्र में अहम योगदान के लिए आर्थर अश्किन, गेरार्ड मौरू और डोना स्ट्रिकलैंड को नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। रॉयल स्वीडिश अकेडमी ऑफ साइंसेज ने मंगलवार को इसका ऐलान किया। अशकिन, मौरोउ और डोना को यह अवॉर्ड लेजर फिजिक्स के क्षेत्र में किए गए आविष्कारों के लिए दिया जाएगा। इतना ही नहीं जिस महिला को कभी दुनिया के सबसे खूंखार आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (IS) ने सेक्स गुलाम बनाया था। उस महिला को शांति के नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। इस यजीदी महिला का नाम नादिया मुराद है। अफ्रीकी देश डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो के रहने वाले डेनिस मुकवेगे को भी शांति के नोबल के लिए चयनित किया गया है। ये दोनों यौन हिंसा के प्रति जागरूकता फैलाने का काम करते हैं। बता दें कि 70  साल बात ऐसा होने जा रहा है, जब एक विषय पर नोबेल पुरस्कार को रद्द किया गया है। 

Similar News