प्रधानमंत्री मोदी का ह्यूस्टन के एनआरजी स्टेडियम में संबोधन

प्रधानमंत्री मोदी का ह्यूस्टन के एनआरजी स्टेडियम में संबोधन

IANS News
Update: 2019-09-22 19:00 GMT
प्रधानमंत्री मोदी का ह्यूस्टन के एनआरजी स्टेडियम में संबोधन

ह्यूस्टन(टेक्सास), 22 सितम्बर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को यहां ह्यूस्टन के एनआरजी स्टेडियम में लोगों को संबोधित कर रहे हैं।

उन्होंने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का इस समारोह में भाग लेने के लिए शुक्रिया अदा किया।

उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम का नाम हाउडी मोदी है लेकिन मोदी अकेले कुछ नहीं है। मैं 130 करोड़ भारतीय के आदेश पर काम करने वाला एक साधारण व्यक्ति हूं। इसलिए जब आपने पूछा है कि हाउडी मोदी, तो मेरा मन कहता है कि इसका जवाब यही है, भारत में सब अच्छा है।

प्रधानमंत्री ने विभिन्न भाषाओं में भारत में सब अच्छा है कहा। उन्होंने कहा कि भारत में सैकड़ों बोलियां, अलग-अलग भाषाएं हैं। विविधता में एकता हमारी पहचान है। यही हमारी शक्ति है। यही हमारी प्रेरणा है। हम जहां भी जाते हैं, विविधता और लोकतंत्र को साथ-साथ लेकर चले जाते हैं। आज 50,000 से ज्यादा भारतीय यहां हमारी महान परंपरा के प्रतिनिध बनकर उपस्थित हैं।

उन्होंने कहा, आप लोगों में कई ऐसे हैं, जिन्होंने 2019 के चुनाव में अपना सक्रिय योगदान दिया है। इस चुनाव में भारतीय लोकतंत्र का परचम पूरी दुनिया में लहरा दिया। इस चुनाव में अमेरिका के कुल आबादी का लगभग दोगुने लोगों ने मतदान किया। इस बार सबसे ज्यादा संख्या में महिलाएं चुन कर आई हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि आज भारत का सबसे बड़ा संकल्प है न्यू इंडिया। आज भारत पहले के मुकाबले और तेज गति से आगे बढ़ना चाहता है। आज भारत कुछ लोगों की उस सोच को चुनौती दे रहा है कि जिसके तहत लोग सोचते थे कि कुछ बदल नहीं सकता है। आज भारत ने उन चुनौतियों को हासिल किया है जिसकी पहले कोई कल्पना भी नहीं कर सकता था।

Similar News