समर वेकेशन का बना रहे हैं प्लान तो, भारत की ये जगहें रहेंगी आपके लिए परफेक्ट नहीं होगा गर्मी का एहसास

Sanjana Namdev
Update: 2023-05-20 10:55 GMT

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत के कई हिस्सों में इस समय लोग भीषण गर्मी से परेशान हैं। वहीं इस समय बच्चों के समर हॉलीडेज भी चल रहे हैं। ऐसे में कई लोग प्लान बनाते हैं कि ऐसी गर्मी में वे फैमली के साथ कहीं बाहर घूमने के लिए जाएं और अपनी फैमली के साथ कुछ समय बीता पाएं। ऐसे में अगर आप भी कोई वेकेशन प्लान बना रहे हैं तो , हम आपको भारत की कुछ ऐसी जगहों के बारे बताने वाले हैं जहां जाकर आप भीषण गर्मी को भूल जाओगे। ये भारत की वो जगहे हैं जहां मई-जून के महीनों में भी तापमान 25 डिग्री या उससे भी कम रहता है। ये जगहें आपके ट्रीप के लिए बेस्ट रहेंगी। तो चलिए जानते है इन जगहों के बारे में-

तीर्थन वैली

तीर्थन वैली के बारे में कम ही लोगों को पता होगा। यह ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क से कुछ किलोमीटर की दूर पर है। यह जगह उन लोगों के लिए है जिन्हें कुछ अलग और हटकर देखना पसंद है। यहां तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से 25 डिग्री सेल्सियस रहता है। साथ ही यहां पर आप कई तरह की एक्टिविटीज भी कर सकते हैं जैसे रिवर क्रॉसिंग, ट्रेकिंग, रॉक क्लाइम्बिंग आदि। अगर आप खूबसूरती के साथ ही शांति भी चाहते हैं तो आपके लिए यह जगह एकदम परफेक्ट है।


चेरापूंजी

नेचर लवर्स के लिए चेरापूंजी परफेक्ट जगह मे से एक हैं। यह जगह गर्मियों में भी काफी ठंडी रहती है। यहां तापमान 15 डिग्री सेल्सियस से लेकर 23 डिग्री सेल्सियस रहता है। साथ ही यहां बेहद खूबसूरत वॉटरफॉल भी हैं। चेरापूंजी में कुछ जगहें ऐसी हैं जहां पर आपको डबल डेकर रूट ब्रिज देखने को मिल जाएंगे।


कुन्नूर

तमिलनाडु का यह हिल स्टेशन चाय के बागानों के लिए काफी फेमस है। गर्मियों में भी इस जगह का मौसम काफी अच्छा रहता है। यहां तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से लेकर 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहता है। यहां आप नीलगिरी माउंटेन रेलवे लाइन और चाय के बागानों में घूम सकते हैं।


कसोल

कसोल, हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बसा एक छोटा सा गांव है। ट्रेकर्स, बैगपैकर्स और नेचर लवर्स के लिए यह जगह बेहतरीन है। यहां आप मणिकरण गुरुद्वारा, पार्वती नदी, और तोश गांव घूम सकते हैं। यहां अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री रहता है। यहां भारतीयों के अलावा विदेशी पर्यटक भी बड़ी संख्या में घूमने के लिए आते हैं।


मिरिक

मिरिक पश्चिम बंगाल का सबसे खूबसूरत हिल स्टेशन और टूरिस्ट प्लेस है। इस जगह पर आप अपनी फैमिली, दोस्त और पार्टनर के साथ जा सकते हैं। गर्मियों में भी यहां का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से 20 डिग्री सेल्सियस तक रहता है। यहां पर आप मिरिक लेक, ऑरेज ऑर्चिड, बुंगकुलुं, चाय के बागान, आदि जगहों पर घूम सकते हैं।


डिसक्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारी अलग अलग किताब और अध्ययन के आधार पर दी गई है। bhaskarhindi.com यह दावा नहीं करता कि ये जानकारी पूरी तरह सही है। पूरी और सही जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ (डॉक्टर/ अन्य एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें।

Tags:    

Similar News