Health Tips: चाय के साथ खाना पसंद है टोस्ट, तो हो जाएं सावधान, शरीर को हो सकता है ये नुकसान

चाय के साथ खाना पसंद है टोस्ट, तो हो जाएं सावधान, शरीर को हो सकता है ये नुकसान
  • चाय-टोस्ट एक साथ खाने से बचें
  • बढ़ सकता है ब्लड शुगर लेवल
  • टोस्ट में होता है कार्बोहाइड्रेट-शुगर

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। ज्यादातर लोग अपने सुबह के नास्ते में टोस्ट और चाय का कॉम्बिनेशन पसंद करते हैं। बिना चाय और टोस्ट के लोगों के दिन की शुरुआत ही नहीं होती है। लोगों को हार्ड चाय के साथ साफेद या ब्राउन टोस्ट का कॉम्बिनेशन परफेक्ट कॉम्बो लगता है। ये कॉम्बिनेशन लोगों को जितना ही परफेक्ट लगता है उतना ही घतक साबित हो सकता है। ये ब्लड शुगर लेवल पर इफेक्ट डालता है। मुख्य रूप से ये डायबिटीज के मरीजों के लिए ज्यादा खतरनाक साबित हो सकता है। ये शुगर लेवल को सबसे ज्यादा प्रभावित तब करता है, जब आप चाय और टोस्ट को चीनी और सादा ब्रेड के साथ खाते हैं। तो चलिए जानते हैं चाय-टोस्ट के कॉम्बिनेशन से होने वाले प्रभाव और इसे नियंत्रित करने के तरीके के बारे में।

चाय-टोस्ट प्रभाव

चाय से ब्लड शुगर लेवल में प्रभाव पड़ता है। चीनी वाली चाय में कैफीन पाया जाता है, जो शरीर में मौजूद इंसुलिन के प्रभाव को कुछ वक्त के लिए कम कर सकता है। फिर जब आप टोस्ट खाते हैं तो टोस्ट में पाये जाने वाले कार्बोहाइड्रेट और शुगर शरीर में पहुचते ही ग्लूकोज में बदल जाते हैं, जो ब्लड शुगर लेवल को बढ़ा सकता है।

ब्लड शुगर लेवल में बढ़ोतरी

टोस्ट खाने के दौरान ब्रेड में पाए जाने वाले कार्बोहाइड्रेट्स और शक्कर चाय के साथ मिलकर आपके ब्लड शुगर लेवल को बढ़ाते हैं। जिस कारण आपको चक्कर और करजोरी महसूस होगी। यदि आप डायबिटीज के रोगी हैं, तो आपकी कंडीशन और अधिक खराब हो सकती है।

ब्लड शुगर लेवल पर प्रभाव

चाय में अधिक मात्रा में चीनी मिलाने के साथ-साथ टोस्ट पर ज्यादा बटर या जैम लगाने से ग्लाइसेमिक इंडेक्स में बढ़ोतरी होती है, जिससे ब्लड शुगर में बहुत ज्यादा प्रभाव पडता है। इसीलिए डायबिटीज या ब्लड शुगर के मरीजों को चाय-टोस्ट के कॉम्बिनेशन से परहेज करना चाहिए।

ब्लड शुगर लेवल बढ़ने की लिमिट

हेल्थ एक्सपर्ट्स की माने तो हर व्यक्ति के शरीर की क्रियाएं अलग-अलग होती हैं। हमारे शरीर के हिसाब से शुगर लेवल भी बढ़ता-घटता है। कुछ केसेस में ये बढ़कर 30-40mg/dl तक पहुंच जाता है।

कम करने का तरीका

चाय में चीनी की मात्रा कम से कम करें। ये शुगर लेवल कंट्रोल करने में मदद करता है।

व्हाइट ब्रेड की जगह ग्रेन ब्रेड को खाएं। इसमें ज्यादा फाइबर पाया जाता है जो शुगर लेवल को बढ़ाने में मदद करता है।

अलमंड बटर या कम शक्कर वाली जैम का प्रयोग करें। मक्खन और जैम का परहेज करें।

टोस्ट के साथ फलों को खाएं, ये शरीर को स्वस्थ्य बनाए रखने के साथ-साथ शरीर में फाइबर और विटामिन की कमी को पूरा करने में मदद करता है।

डिसक्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारी अलग अलग किताब और अध्ययन के आधार पर दी गई है। bhaskarhindi.com यह दावा नहीं करता कि ये जानकारी पूरी तरह सही है। पूरी और सही जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ (डॉक्टर/ अन्य एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें।

Created On :   6 May 2025 12:33 PM

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story