रात को सोते समय न करें ऐसी गलती, हो सकते हैं बीमार

जीवनशैली रात को सोते समय न करें ऐसी गलती, हो सकते हैं बीमार

Shiv Pathak
Update: 2023-03-28 16:28 GMT
रात को सोते समय न करें ऐसी गलती, हो सकते हैं बीमार

डिजिटल डेस्क, मुंबई। आज के भाग-दौड़ भरे समय में लोगों का जीवन इतना व्यस्त हो गया है कि खुद के लिए इतना भी समय नहीं है कि वह खुद की सेहत का भी ख्याल रख सकें। जबकि सच्चाई यह है कि आप काम भी तभी कर सकते हैं जब आप खुद स्वस्थ हों। सेहत के लिए जैसे खाना बेहद जरूरी होता है ऐसे ही एक अच्छी नींद भी सेहत के लिए बहुत जरूरी होती है। फिर भी इसे लोग नजरअंदाज कर रहे हैं। जबकि एक स्वस्थ शरीर के लिए हर रात 7-8 घंटे की नींद पूरी करना बहुत जरूरी होता है। कई लोग नींद की समस्या को लेकर बहुत परेशान रहते हैं। जिसका हमारी सेहत पर बुरा असर पड़ता है। जो हमें बीमार कर सकती है।

नींद से जुड़ी गलतियां

देर रात मोबाइल या टीवी का इस्तेमाल करना

आज के समय में हर कोई सोने से पहले किसी न किसी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस का इस्तेमाल करता ही है। चाहे वह मोबाइल फोन हो या फिर टीवी, जिनका प्रभाव सीधा हमारी आंखों और दिमाग पर पड़ता है। जो हमारी सेहत के लिए बेहद हानिकारक माना जाता है।

लेट नाइट हेवी डाइट लेना

देर रात को सोने से पहले हेवी खाना खाने से बचना चाहिए। नहीं तो आप बदहजमी और गैस जैसी समस्या हो सकती है, जिसके कारण आप ठीक से सो नहीं पाएंगे। इसलिए रात को हल्का खाना खाना चाहिए और एक अच्छी नींद लेनी चाहिए।

सोने के लिए शराब पीना 

अक्सर देखने में आया है कि कई लोग नींद के लिए शराब का इस्तेमाल करते है। उनका ऐसा मानना है कि आप शराब पिएंगे, तो आपको अच्छी नींद आएगी। लेकिन ऐसा नहीं होता है। अगर आप हर दिन ऐसा करते हो तो आपको शराब की आदत लग सकती है। जो आपकी सेहत के बेहद खतरनाक हो सकती है।  
अच्छी नींद के लिए क्या करें

हमारी सेहत और खुशहाल जीवन के लिए नींद बेहद जरूरी है। इसलिए प्रतिदिन व्यायाम करना चाहिए।
सही समय से खाना खाना चाहिए और सही समय पर सोना चाहिए। क्योंकि हमारी बॉडी एक साइकिल की तरह काम करती है, इसलिए नींद के लिए भी सही समय तय करना चाहिए। नींद से जुड़ी समस्या को कभी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। 

डिसक्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारी अलग अलग किताब और अध्ययन के आधार पर दी गई है। bhaskarhindi.com यह दावा नहीं करता कि ये जानकारी पूरी तरह सही है। पूरी और सही जानकारी के लिए डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

Tags:    

Similar News