हमारे अंग अचानक पड़ जाते हैं सुन्‍न, जानिए क्यों...

हमारे अंग अचानक पड़ जाते हैं सुन्‍न, जानिए क्यों...

Bhaskar Hindi
Update: 2018-06-18 02:44 GMT
हमारे अंग अचानक पड़ जाते हैं सुन्‍न, जानिए क्यों...

डिजिटल डेस्क। कई बार कुछ अंगों में अजीब सी झनझनाहट होने लगती है या सुन्‍न पड़ने लगते हैं। कभी-कभी होने पर ये कोई बड़ी बात नहीं मानी जाती, लेकिन ऐसा अक्‍सर होने लगे या इसका असर देर तक रहने लगे तो ये एक चिंता का विषय है। ऐसी स्थिति में डॉक्‍टर से मिलना जरूरी है। अक्सर एक ही पोस्चर में सोने से या एक ही जगह, एक ही स्थिति में बैठे रहने से अंग सुन्न पड़ जाते हैं या उनमे  अकड़न आ जाती है। ऐसी स्थिति में स्पर्श का एहसास नहीं होता और कोई भी काम करने में परेशानी होती है। कभी कभी सुन्नपन के साथ कमजोरी और दर्द भी होने लगता है। वैसे तो ये एक सामन्य सी चीज़ है और कुछ मिनटों में ठीक भी हो जाती है लेकिन अगर ये थोड़ी थोड़ी देर में होने लगे या देर तक असर रहना किसी रोग के लक्षण भी हो सकता है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Similar News