फिटनेस टिप्स:  योग से बनेगी बिगड़ी बात

फिटनेस टिप्स:  योग से बनेगी बिगड़ी बात

Anita Peddulwar
Update: 2018-11-21 08:28 GMT
फिटनेस टिप्स:  योग से बनेगी बिगड़ी बात

डिजिटल डेस्क,नागपुर। प्रकृति ने निरोग शरीर की रचना की थी। हमने लाइफस्टाइल बिगाड़ कर इसे रोग के हवाले कर दिया। नींद न आना, भूख न लगना आम बात हो गई है। जबकि असल में ये आपके रोगी होने की निशानी है। योग एक्सपर्ट्स के अनुसार हाइपरटेंशन (HBP), हार्ट डिसीज, शुगर होने पर योग की शरण में जाना उचित नहीं है। स्वस्थ रहते हुए योग करेंगे तो लाभदायक होगा। ये सिर्फ तन के लिए नहीं होता। मन पर इसका प्रभाव ज्यादा होता है। याद रखिए हमेशा मन ही तकलीफ उठाता है। विचलित होता है। इसका असर तन पर दिखाई देता है। हम समझते हैं कि तन दुखी है। योगगुरु के अनुसार मन को प्रसन्न रखना योग के माध्यम से ही संभव है। योग केवल शरीर को फिट रहना ही नहीं सिखाता, बेहतर जीने का तरीखा भी सिखाता है। योग परिश्रम करना सिखाता है। योग आपकी जवाबदारी सिखाता है। 

 

इस वक्त न व्यायाम करें न परिश्रम 

भोजन और स्नान के तुरंत बाद का समय बेहद संवेदनशील होता है। इस समय कभी भी व्यायाम या परिश्रम के काम न करें। भारतीय परंपरा में इसीलिए स्नान के बाद ध्यान-आराधना (पूजन) और भोजन के बाद हल्के आराम (नींद नहीं) का प्रचलन है। दरअसल हमारी प्रणाली पूरी तरह वैज्ञानिक है। वर्तमान में सारी परेशानी की वजह इन विचारधाराओं से दूर होना है। 

 

चलते वक्त पेट अंदर और सांस बाहर करें

आधा पेट ठोस खाना, चौथाई हिस्सा तरल पदार्थ और शेष खाली। यही है तन को स्वस्थ रखने का सूत्र। दिन में चार बार खाएं, लेकिन रात में दूरी बनाएं। ब्रेकफस्ट सुबह 7 से 8 और डिनर शाम साढ़े 6 बजे तक जरूरी है। चार घंटे पचाने के लिए चाहिए, तब ही नींद बेहतर आएगी और सुबह तकलीफ का सामना नहीं करना होगा। चलते वक्त पेट अंदर और सांस बाहर करें। आराम मिलेगा। यह योग की आसान तकनीक है। 

 

बच्चों को दीजिए आइसक्रीम के बाद गुनगुना पानी और चॉकलेट के बाद चने

गर्म पानी बड़ी समस्याओं का आसान समाधान है। गले, श्वास और सर्दी के रोगी गर्म पानी पीकर सोएंगे तो तकलीफ नहीं होगी। अस्थमा के अटैक की आशंका भी नहीं रहेगी। पार्टी में हैवी खाना होने पर भी एक ग्लास गर्म पानी आरामदायक होगा। आइसक्रीम खाने के तुरंत बाद बच्चों को गर्म पानी पिलाएंगे तो सर्दी नहीं होगी। चॉकलेट खाने के बाद समस्या इसके दांतों में चिपकने की रहती है। अगर चॉकलेट खाने के बाद चने खाएंगे तो दिक्कत नहीं होगी। 

 

 


 

Similar News