5 दिनों में पहने ये पांच अलग अलग आउटफिट, दिखेंगी सबसे अलग और ट्रेंडी

दिवाली 5 दिनों में पहने ये पांच अलग अलग आउटफिट, दिखेंगी सबसे अलग और ट्रेंडी

Sanjana Namdev
Update: 2022-10-17 12:26 GMT
5 दिनों में पहने ये पांच अलग अलग आउटफिट, दिखेंगी सबसे अलग और ट्रेंडी

डिजिटल डेस्क नई दिल्ली। दिवाली आने वाली है। दिवाली के त्योहार की धुम पांच दिनों तक रहती है। दिवाली का त्योहार धनतेरस से शुरु होकर भाई दूज पर समाप्त होता है। इन पांचों दिनो का हिंदू धर्म में विशेष महत्व है। धनतेरस में खरीदारी के साथ ही नरक चौदस पर यम का दिया जलाया जाता है। वहीं दीपावली वाले दिन लक्ष्मी-गणेश की पूजा की जाती है। वहीं गोवर्धन पूजा और भाई दूज भी घरों में सेलिब्रेट किया जाता है। त्योहार के इन खास दिनों में लोग घरों की साज-सज्जा के साथ ही सजधज कर पूजा करते हैं। वहीं घरों पर महमानों का आना जाना भी लगा ही रहता है। अगर आपने अभी तक अपने लिए कपड़ें डिसाइड नहीं किए हैं।  तो चलिए जानें आप धनतेरस से लेकर दिवाली पर कौन से कपड़े पहनकर रेडी हो सकती हैं। जिससे कि स्टाइलिश और ट्रेंडी दिखें- 

धनतेरस के दिन पहने साड़ी
धनतेरस के दिन घर पर कुबेर महाराज की पूजा होती है। ऐसे में घर की लक्ष्मी को भी सजधज के तैयार होना चाहिए। धनतेरस के दिन आप चाहें तो पूजा के लिए सिल्क की साड़ी का चुनाव कर सकती हैं। अगर आप सिल्क की साड़ी नहीं पहनना चाहती हैं तो शिफॉन जैसे हल्के फैब्रिक की साड़ी भी इस खास दिन पर अच्छी लगेगी। 

नरक चौदस पर पहने स्ट्रेट कुर्ता या पलाजो सेट
नरक चौदस के दिन यम के नाम का दिया जलाया जाता है। इस दिन आप स्ट्रेट कुर्ता और पलाजो सेट को चुन सकती हैं। ये लुक ट्रेंडी और कंफर्टेबल रहेगा। अगर इस लुक को आप थोड़ा सा ट्रेडिशनल बनाना चाहती हैं तो साथ में सिल्क या बनारसी दुपट्टे को कैरी करें।

दिवाली के लिए चुनें फ्लोरल लंहगा
दिवाली का दिन बेहद खास होता है। इस दिन सजधज कर घर की लक्ष्मी को तैयार होना चाहिए। आप चाहें तो फ्लोरल प्रिंट के लहंगे को चुन सकती हैं। फ्लोरल प्रिंट का लहंगा कैरी करने में हल्का होगा। जिसे पहनकर आप पूरे घर में आराम से दीये जला सकेंगी। 

 

गोवर्धन पूजा पर पहने अनारकली
दीपावली के अगले दिन गोवर्धन पूजा की जाती है। इस दिन के लिए आप अनारकली कुर्ते को चुन सकती हैं। ब्राइट कलर के अनारकली कुर्ते के साथ आप चूड़ीदार पायजामे की बजाय पलाजो को चुनें। ये लेटेस्ट लुक के साथ मैच करेंगा और कंफर्टेबल लुक देगा। 

भाई दूज पर पहने इंडो-वेस्टर्न 
भाई दूज का त्योहार भाई और बहन के लिए बेहद खास होता है। अगर लगातार ट्रेडिशनल कपड़ों से आप बोर हो गई हैं तो भाई दूज के लिए इंडो-वेस्टर्न लुक को चुनें। पलाजो और क्रॉप टॉप सेट को चुनें। इसे ट्रेडिशनल बनाने के लिए लांग केप डिजाइन श्रग को चुनें।

Tags:    

Similar News