इस साल रूप चतुर्दशी पर ऐसे निखारें अपना रूप,  लगायें घर पर बने ये 5 घरेलू उबटन 

ब्यूटी टिप्स इस साल रूप चतुर्दशी पर ऐसे निखारें अपना रूप,  लगायें घर पर बने ये 5 घरेलू उबटन 

Sanjana Namdev
Update: 2022-10-19 07:40 GMT
इस साल रूप चतुर्दशी पर ऐसे निखारें अपना रूप,  लगायें घर पर बने ये 5 घरेलू उबटन 

डिजिटल डेस्क नई दिल्ली। दिवाली से एक दिन पहले रूप चतुर्दशी का त्यौहार मनाया जाता है। रूप चतुर्दशी को नरक चतुर्दशी भी कहा जाता है। इस दिन उबटन लगा कर स्नान करने का विशेष महत्व है। मान्यता है कि इस दिन सुबह उठकर चेहरे और शरीर पर उबटन लगाने से रूप निखरता है। अगर हम इस मान्यता को साइअन्टिफिकली देखें तो भी यह हमारे स्किन के लिए फायदे मंद हैं। जब हम घर पर बने उबटन को अपने फेस पर लगातें है तो वह हमें नेचुरल ग्लो और सुंदरता देता है। और इससे हमारे स्किन को कोई नुकासान भी नहीं होता है। वहीं हम बजार के उबटन, स्क्रव, फेस मास्क आदि का उपयोग करते हैं तो उसमें कई केमिकल मौजूद होते हैं। जिससे हमारा चहरा तुरंत तो सुंदर लगने लगता है लेकिन बाद में ये हमारे चहरे के नेचुरल ग्लो को कम कर देता है।  वहीं इस बार ग्रहों के संयोग से नरक चतुर्दशी और दिवाली का त्योहार एक ही दिन पड़ रहा है। तो अगर एसे में आप परम्परा को निभाने के लिए उबटन लगना चाहती हैं तो आप घर पर ये 5 प्रकार के उबटन बना सकती हैं। 

बेसन, हल्दी और चंदन पाउड को मिलाकर इसमें गुलाबजल डालें और गढ़ा पेस्ट बना लें। अब इस उबटन को चहरे और शरीर के विभिन्न अंगो पर लगाएं। जब उबटन आधा सूख जाएं तो स्नान कर लें। 

एक चम्मच बेसन में एक चम्मच दही, हल्दी चुटकीभर और तीन से चार बूंद नींबू के रस की मिलाकर पेस्ट तैयार करें। इस लेप को चेहरे पर लगाकर सूखने दें। जब ये सूखने लगे तो हल्के हाथों से रगड़कर इस उबटन को छुड़ाएं।

 

हल्दी की गांठ को लेकर छाछ में भिगो दें। करीब पांच से छह घंटे बाद जब हल्दी की गांठ फूल जाए तो इसे पीस लें। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाने से रंगत में निखार आता है। यह ध्यान रखें कि कभी भी उबटन को पूरी तरह से सूखने ना दें। 

 

 रूप चौदस के दिन दही में नीम की पत्तियों को पीसकर मिला लें। फिर इसे चेहरे पर लगाएं। अगर आपको नीम की पत्तियां नहीं मिल रही हैं तो आप तुलसी की पत्तियों को भी मिलाकर लेप तैयार कर सकती हैं। ये लेप चेहरे पर लगाने से कील-मुंहासों से छुटकारा मिल जाएगा।

 

एक चम्मच चावल का आटा लेकर इसमें बराबर मात्रा में शहद और गुलाब जल डाल कर अच्छी तरह मिला लें। और इस पेस्ट को फेस पर लगाएं, इससे आपका चहरा  मुलायम और सुंदर हो जाएगा।       


डिसक्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारी अलग अलग किताब और अध्ययन के आधार पर दी गई है। bhaskarhindi.com यह दावा नहीं करता कि ये जानकारी पूरी तरह सही है। पूरी और सही जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ (ज्योतिष/वास्तुशास्त्री/ डॉक्टर/ अन्य एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें।

 

Tags:    

Similar News