Election 2019: मायावती का बड़ा ऐलान, देश में कहीं नहीं होगा कांग्रेस-बसपा का गठबंधन

Election 2019: मायावती का बड़ा ऐलान, देश में कहीं नहीं होगा कांग्रेस-बसपा का गठबंधन

Bhaskar Hindi
Update: 2019-03-12 09:26 GMT
Election 2019: मायावती का बड़ा ऐलान, देश में कहीं नहीं होगा कांग्रेस-बसपा का गठबंधन

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। बहुजन समाजवादी पार्टी की प्रमुख मायावती ने लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान करने के बाद बड़ा बयान दिया है। मायावती ने कहा है कि हमारी पार्टी देश के किसी भी राज्य में कांग्रेस पार्टी के साथ गठबंधन नहीं करेगी। मायावती का ये बयान कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के 14 मार्च को उत्तर प्रदेश दौरे से पहले सामने आया है। 

उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनावों के लिए सपा और बसपा का गठबंधन है। सपा यूपी की 37 सीटों और बसपा 38 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव हालांकि कहते आए हैं कि इस गठबंधन में कांग्रेस भी शामिल है और उसे दो सीटें दी गई हैं। इस बीच मायावती के इस बयान से जाहिर होता है कि बसपा आगामी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस से दूरी बनाए रखना चाहती है।

बता दें कि बसपा और सपा के बीच मध्य प्रदेश में भी चुनावी समझौता हुआ है। कांग्रेस और बसपा के बीच राजनीतिक दूरी तीन हिंदी राज्यों मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान विधानसभा चुनावों के दौरान भी देखने को मिली थी। मध्य प्रदेश में गठबंधन न होने के लिए मायावती ने कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया था।

 

Similar News