महाराष्ट्र: बीजेपी की पहली लिस्ट जारी, फडणवीस नागपुर साउथ वेस्ट से लड़ेंगे चुनाव

महाराष्ट्र: बीजेपी की पहली लिस्ट जारी, फडणवीस नागपुर साउथ वेस्ट से लड़ेंगे चुनाव

Bhaskar Hindi
Update: 2019-10-01 07:37 GMT
महाराष्ट्र: बीजेपी की पहली लिस्ट जारी, फडणवीस नागपुर साउथ वेस्ट से लड़ेंगे चुनाव

डिजिटल डेस्क, मुंबई। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने अपने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। बीजेपी के इस लिस्ट में 125 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया गया है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस नागपुर साउथ वेस्ट से चुनाव लड़ेंगे। महाराष्ट्र बीजेपी चीफ चंद्रकांत पाटिल कोथुर्ड और पंकजा मुंडे पर्ली से चुनावी मैदान में उतरेंगे। बीजेपी ने 12 मौजूदा विधायकों को टिकट नहीं दिया है, जबकि 52 विधायकों को फिर से टिकट मिला है। वहीं शिवसेना 124 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

दिल्ली बीजेपी मुख्यालय से पहली लिस्ट जारी करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने कहा, बीजेपी, शिवसेना और चार सहयोगी आरएसपी, आरपीआई (आठवले), शिव संग्राम और रैयत क्रांति पार्टी मिलकर चुनाव लड़ेंगे। गठबंधन की तीन चौथाई बहुमत के साथ फिर से सरकार बनना तय है। 125 विधानसभाओं के प्रत्याशी तय हो चुके हैं। 12 विधानसभा के प्रत्याशी बदले गए हैं। सिटिंग 52 विधायकों को टिकट दिया है। इसमें 12 महिलाएं शामिल हैं।

लोकमान्य तिलक के घराने से आने वाली मुक्ता तिलक कस्बाबेथ विधानसभा से बीजेपी प्रत्याशी होंगी। सतारा विधानसभा से छत्रपति शिवाजी के वंशज शिवेंद्र सिंह भोंसले चुनाव लड़ेंगे। इसके साथ ही सतारा लोकसभा उपचुनाव में शिवाजी के वंशज उदयन राज भोंसले को टिकट दिया गया है। पंढरपुर विट्ठल मंदिर देवस्थान के अध्यक्ष अतुल भोंसले कराड दक्षिण से चुनाव लड़ेंगे। 

बता दें कि, 288 सदस्यीय विधानसभा में बीजेपी के पास 122 सीटें हैं, वहीं शिवसेना के पास 63 सीटें हैं। महाराष्ट्र विधानसभा के लिए 21 अक्टूबर को चुनाव होंगे और 24 अक्टूबर को नतीजे घोषित किए जाएंगे।

 

Tags:    

Similar News