बीजेपी का विजय माल्या पर निशाना, संबित पात्रा बोले- घबराया हुआ है माल्या 

बीजेपी का विजय माल्या पर निशाना, संबित पात्रा बोले- घबराया हुआ है माल्या 

Bhaskar Hindi
Update: 2018-06-27 09:22 GMT
बीजेपी का विजय माल्या पर निशाना, संबित पात्रा बोले- घबराया हुआ है माल्या 
हाईलाइट
  • बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा विजय माल्या बुरी तरह से डरा और घबराया हुआ है।
  • बैंक डिफॉल्ट केस के पोस्टर बॉय विजय माल्या की चिठ्ठी पर सरकार ने अपना जवाब दे दिया।
  • माल्या की चिठ्ठी से साफ समझ आ रहा है कि उनकी भाषा पूरी तरह से बदल चुकी है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बैंक डिफॉल्ट केस के पोस्टर बॉय विजय माल्या की चिठ्ठी पर सरकार ने अपना जवाब दे दिया। बुधवार को बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने एक प्रेस कांफ्रेस में कहा है कि विजय माल्या बुरी तरह से डरा और घबराया हुआ है। माल्या की चिठ्ठी से साफ समझ आ रहा है कि उनकी भाषा पूरी तरह से बदल चुकी है। माल्या अपनी चिठ्ठी में आरोप लगा रहे है कि उन्हें बैंक डिफॉल्ट केस का पोस्टर बॉय बना दिया गया है।

 

 

संबित पात्रा ने कहा है कि यूपीए की सरकार में माल्या को किंग ऑफ गॉड कहा जाता था। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन के कार्यकाल के दौरान माल्या उनका शुक्रिया अदा करते नहीं थक रहे थे, लेकिन अब उनकी भाषा बदल चुकी है। संबित पात्रा ने माल्या के कंधे पर बूंदक रखकर रॉबर्ट वाड्रा को भी निशाना बनाया है। उन्होंने कहा है कि पहले आयकर विभाग ने वाड्रा से 25 करोड़ रूपए जमा करने को कहा था, उल्टा उन्होंने नियमों का उल्लघंन किया है। वाड्रा ने कभी भी इनकम ऑफ सोर्स, कुल इनकम, लोन की जानकारी नहीं दी। उन्होंने कहा है कि इस देश में गांधी परिवार बेनामी संपत्ति के लिए भी जाना जाता है।

 

 

 

संबित पात्रा ने कहा कि राबर्ट वाड्रा ने 25 करोड़ जो बकाया था उसको छुपाया था। एक षड्यंत्र के तहत इस रकम को इनकम टैक्स विभाग को नहीं बताया था। यूपीए सरकार ने उसको देखा भी नहीं था। संबित ने प्रेस कांफ्रेस के जरिए राहुल गांधी से सवाल किया है कि इन कागजातों की जांच क्यों नहीं की गई। उन्होंने आरोप लगाया है कि ब्लू ब्रीजर नाम की एक कंपनी है जिसमें राहुल गांधी और प्रियंका गांधी 2008 में डायरेक्टर के पद पर थे। 

 

Similar News