प्रियंका का दिल्ली में मेगा शो, पीएम को दी नोटबंदी पर चुनाव लड़ने की चुनौती

प्रियंका का दिल्ली में मेगा शो, पीएम को दी नोटबंदी पर चुनाव लड़ने की चुनौती

Bhaskar Hindi
Update: 2019-05-08 13:21 GMT
प्रियंका का दिल्ली में मेगा शो, पीएम को दी नोटबंदी पर चुनाव लड़ने की चुनौती

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली के सियासी रण के लिए बुधवार शाम कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में दिल्ली में दो रोड शो किया। नार्थ-ईस्ट दिल्ली में रोड शो कर कांग्रेस प्रत्याशी शीला दीक्षित के लिए वोट मांगने के बाद बाद अब वह दूसरा रोड शो दक्षिणी दिल्ली में बॉक्सर विजेंदर सिंह के लिए किया।

प्रियंका गांधी का पहला रोड शो नार्थ-ईस्ट दिल्ली में शाम करीब 4 बजे शुरू हुआ। सीलमपुर से शुरू हुआ रोड शो यमुना विहार में खत्म हुआ। प्रियंका के साथ उनके रथ में उत्तर पूर्वी दिल्ली से कांग्रेस प्रत्याशी शीला दीक्षित मौजूद रही जिन्होंने जनता से वोट देने की अपील की। रोड शो के दौरान प्रियंका ने पीएम मोदी को नोटबंदी, जीएसटी, महिला सुरक्षा जैसे मुद्दों पर चुनाव लड़ने की चुनौती दी है।

प्रियंका गांधी ने रोड शो के दौरान पीएम मोदी को चुनौती देते हुए कहा, एक दिल्ली की लड़की आपको खुली चुनौती दे रही हैं। चुनाव के आखिरी दो चरण नोटबंदी पर लड़िए, जीएसटी पर लड़िए, महिलाओं की सुरक्षा पर लड़िए और उन वादों पर लड़िए जो आपने पूरे देश के नौजवानों से झूठे वादे किए, धोखा दिया उन पर लड़िए। प्रियंका ने कहा, उनकी स्थिति उन बच्चों की तरह है जो अपना होमवर्क नहीं करते हैं और स्कूल आते हैं। जब शिक्षक उनसे पूछता है तो वे कहते हैं 'क्या करू नेहरू जी ने मेरा पर्चा ले लिया, छुपा दिया। मैं क्या करू इंदिरा जी ने कागज की कस्ती बना दी मेरे होमवर्क की और पानी में डूबो दी।' 

इस रोड शो के दौरान घरों की छतों व बालकनियों से प्रियंका पर फूल बरसाए गए। प्रियंका ने पूरी रैली के दौरान प्रियंका हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। प्रियंका गांधी जिंदाबाद, गली-गली में शोर है चौकीदार चोर है और बटन दबेगा हाथ पे जैसे नारे रोड शो में लगे। सीलमपुर में रोड शो के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी शीला दीक्षित का विरोध भी देखा गया। सीलमपुर में घरों से लोगों ने बैनर लटकाया था। इस बैनर में लिखा था, 'डियर शीला जी, आपने गठबंधन ठुकराया, हम तुम्हे ठुकराते हैं।' बता दें कि लोकसभा चुनाव के 6वें चरण में 12 मई को दिल्ली की सात लोकसभा सीटों पर मतदान होना है। पूर्वी दिल्ली से भाजपा ने मौजूदा सांसद मनोज तिवारी और आप ने दिलीप पांडे को टिकट दिया है।

 

 

Tags:    

Similar News