CoronaVirus: दिल्ली में हॉस्पिटल ने बंद की बायोमेट्रिक अटेंडेंस

CoronaVirus: दिल्ली में हॉस्पिटल ने बंद की बायोमेट्रिक अटेंडेंस

Bhaskar Hindi
Update: 2020-02-18 02:57 GMT
CoronaVirus: दिल्ली में हॉस्पिटल ने बंद की बायोमेट्रिक अटेंडेंस
हाईलाइट
  • कोरोना वायरस के कारण चीन में 1700 से ज्यादा लोगों की मौत
  • टोक्यो मैराथन में जनता की भागीदारी पर लगी रोक

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कोरोना वायरस(CoronaVirus) का कहर रूकने का नाम नहीं ले रहा है। चीन में वायरस के कारण 1700 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। दुनिया के कई अन्य देश भी इस वायरस के चपेट में आ रहे हैं। भारत के केरल और महाराष्ट्र में भी कई लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए। वायरस को देखते हुए काफी एहतियात बरती जा रही है। एयरपोर्ट पर बाहर से आने वाले लोगों की स्कैनिंग की जा रही है। 

बायोमेट्रिक अटेंडेंस बंद
वहीं कोरोना वायरस(CoronaVirus) के डर से दिल्ली के महर्षि वाल्मीकि हॉस्पिटल में कर्मचारियों के लिए बायोमेट्रिक अटेंडेंस(Biometric Attendance) बंद कर दी गई है। सभी कर्मचारियों और अधिकारियों को रजिस्टर में हस्ताक्षर कर अटेंडेंस लगाने को कहा गया है। गौरतलब है कि कोरोना वायरस किसी के संपर्क में आने से फैल जाता है। 

टोक्यो मैराथन में आमजन की भागीदारी पर रोक
जापान ने कोरोना वायरस के प्रकोप को देखते हुए आगामी टोक्यो मैराथन(Tokyo Marathon) में आमजन की भागीदारी पर रोक लगा दी है। टोक्यो न्यूज एजेंसी ने कहा कि टोक्यो मैराथन का आयोजन अगले महीने एक मार्च को होना है और इसके लिए करीब 38000 लोगों ने पंजीकरण करवाया था। टोक्यो मैराथन में अब केवल व्हील चेयर्स सहित एलीट एथलीटों को ही भाग लेने की अनुमति दी जाएगी। रविवार को जापान में करीब 11 मैराथन का आयोजन किया गया था। वहीं, क्योटो मैराथन में चीन के 386 धावकों को दौड़ना था, लेकिन केवल 28 ही धावक इसमें दौड़े थे।

कोरोना वायरस से मरते दंपति का वीडियो वायरल, देखकर आंसू रोक नहीं पाएंगे

मिशन वुहान के पायलट और डॉक्टरों को प्रशंसापत्र
वुहान(Wuhan) शहर में फंसे भारतीयों को सुरक्षित निकालने वाले 6 डॉक्टरों, 4 नर्सिग ऑफिसरों और एयर इंडिया के 68 कर्मचारियों को प्रधानमंत्री की ओर से प्रशंसापत्र सौंपा गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने डॉक्टरों व नर्सिग ऑफिसरों को और नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप पुरी ने एयरइंडिया के स्टाफ को प्रधानमंत्री मोदी की ओर से लिखा गया प्रशंसापत्र सौंपा। नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप पुरी ने इस अभियान में टीम भावना के साथ किए गए प्रयासों की सराहना करते हुए कहा, एयर इंडिया की टीम ने महामारी से प्रभावित वुहान शहर की विषम परिस्थितियों के बावजूद अपने देशवासियों को स्वेदश लाने के लिए जिस समर्पण भाव के साथ काम किया है उसपर हमें गर्व है। इस ऐतिहासिक अभियान का हिस्सा बने लोगों को प्रधानमंत्री की ओर से दिया गया प्रशंसापत्र सौंपने में गर्व महूसस हो रहा है।

 Corona Virus: जापान के क्रूज में फंसी मुंबई की सोनाली ठक्कर, सरकार से गुहार- इंफेक्शन फैल रहा है, जल्द बचाओं

वायरस के मुकाबले में चीन की कोशिशें रंग लाएंगी : गुटेरेस    
संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस(Antonio Guterres) ने कहा कि नए कोरोना वायरस के मुकाबले में चीन की कोशिशें जरूर रंग लाएंगी। पाकिस्तान के दौरे पर पहुंचे महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने पाक विदेश मंत्री के साथ संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में भाग लिया। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस महामारी की रोकथाम और नियंत्रण में चीन ने बेहद शक्तिशाली और प्रभावी कदम उठाए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि इतनी जटिल स्थिति में जल्द समाधान खोजना मुश्किल है, लेकिन चीन सरकार ने महामारी के मुकाबले के लिए अथक प्रयास किए हैं। विश्वास है कि इन कोशिशों से यह बीमारी कम होगी।
 

Tags:    

Similar News