सेक्स की लत राम रहीम को जेल में सोने नहीं दे रही है : डॉक्टर्स

सेक्स की लत राम रहीम को जेल में सोने नहीं दे रही है : डॉक्टर्स

Bhaskar Hindi
Update: 2017-09-11 09:15 GMT
सेक्स की लत राम रहीम को जेल में सोने नहीं दे रही है : डॉक्टर्स

डिजिटल डेस्क, रोहतक। साध्वी के रेप केस में 20 साल की सजा काट रहे राम रहीम के बारे में आए दिन नई-नई सनसनीखेज बातें सामने आ रही हैं। गौरतलब है कि डॉक्टरों ने खुलासा किया है कि राम रहीम एक सेक्स एडिक्ट पेशेन्ट है। इसी वजह से जेल में उसकी तबीयत खराब हो रही है। वह लगातार बेचैन रहता है और उसको नींद नहीं आती है। उसे इलाज की जरूरत है।

इलाज जल्द हो नहीं तो परेशानी बढ़ सकती है
राम रहीम की जांच करने वाले एक डॉक्टर का कहना है, "बाबा राम रहीम सेक्स का आदी है। डेरा आश्रम से जेल आने के बाद उसे शारीरिक सुख नहीं मिला है। इसी वजह से वह बेचैन रहता है। उसकी समस्या लगातार बढ़ती जा रही है। यदि उसके इलाज में देरी हुई तो उसकी समस्या बड़ी हो सकती है। उसे तुंरत इलाज की सख्त जरूरत है।"

सेक्स टॉनिक लेता था बाबा
गौरतलब है कि डेरा के पूर्व सेवादार ने दावा किया था कि राम रहीम सेक्स टॉनिक लेता था उसके लिए ऑस्ट्रेलिया और कई दूसरे देशों से ताकत की दवाइयां मंगाई जाती थी। इतना ही नहीं कुछ लोगों ने तो यहां तक दावा किया है कि वह ड्रग्स का सेवन भी करता था। साल 1988 तक उसे शराब का सेवन करते देखा गया है। इसकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी।


 

Similar News