COVID-19: हरियाणा के मंत्री अनिल विज का आरोप- दिल्ली की वजह से राज्य में बढ़े कोरोना के मरीज

COVID-19: हरियाणा के मंत्री अनिल विज का आरोप- दिल्ली की वजह से राज्य में बढ़े कोरोना के मरीज

Bhaskar Hindi
Update: 2020-04-27 10:03 GMT
COVID-19: हरियाणा के मंत्री अनिल विज का आरोप- दिल्ली की वजह से राज्य में बढ़े कोरोना के मरीज

डिजिटल डेस्क, चंडीगढ़। हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने राज्य में बढ़ रहे कोरोना मरीजों के लिए राजधानी दिल्ली को जिम्मेदार ठहराया है। विज का आरोप आरोप है कि, दिल्ली की वजह से ही हरियाणा में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या में वृद्धि हुई हैं। मंत्री अनिल विज का कहना है, दिल्ली में काम करने वाले हरियाणा के लोग ही कोरोना कैरियर बन गए हैं अब राजधानी में ही इनका इंतजाम किया जाए। वहीं अरविंद केजरीवाल सरकार के मंत्री ने विज के इस बयान पर नाराजगी जताते हुए कहा है कि, ऐसे समय में उनका यह बयान बिल्कुल भी सही नहीं है। उन्होंने विज के आरोपों को भी खारिज किया है। बता दें कि, दिल्ली-हरियाणा बॉर्डर सील है। लोग पास के जरिए आते-जाते हैं।

लॉकडाउन में छूट: मप्र में अब खोली जा सकेंगी आवश्यक वस्तुओं की दुकानें, संक्रमित क्षेत्रों में राहत नहीं

मंत्री अनिल विज का आरोप है कि, राजधानी दिल्ली में नौकरी करने वाले हरियाणा के लोग पास बनवाकर रोजाना वहां से आते हैं। यही लोग कोरोना कैरियर बने हुए हैं। विज ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को पत्र लिखकर अपने कर्मचारियों के रहने की व्यवस्था राजधानी में ही करने का आग्रह किया है।

हरियाणा पहुंचे जमात के 120 लोग संक्रमित
विज ने कहा है कि, पहले तबलीगी जमात के करीब 120 लोग दिल्ली से हरियाणा आए, वे सभी कोरोना पॉजिटिव पाए गए। उन्होंने ये भी दावा किया है कि, सोनीपत में ऐसे 9 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं, जो दिल्ली से हरियाणा आए थे। पानीपत में दिल्ली कर्मचारी की बहन को कोरोना हुआ, जो समालखा थाने में सब-इंस्पेक्टर हैं, इसके बाद उनका पूरा परिवार संक्रमण का शिकार हो गया और पूरे समालखा थाने को क्वारंटीन करना पड़ा।

कर्मचारियों को पास न जारी करे केजरीवाल सरकार
मंत्री विज ने केजरीवाल सरकार से अपील की है कि, वे हरियाणा में रहने वाले अपने कर्मचारियों को पास जारी न करें। उनके लिए दिल्ली में ही रहने की व्यवस्था करें। विज ने कहा, दिल्ली-हरियाणा बॉर्डर सील कर दिया गया है। किसी को भी आने-जाने की इजाजत नहीं है, लेकिन केंद्र सरकार की एडवाइजरी के चलते पास वाले शख्स को नहीं रोका जा सकता है। इसलिए दिल्ली सरकार पास जारी न करें, बल्कि उनको वहीं रखें।

केजरीवाल के मंत्री बोले- यह सही नहीं
दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने विज के आरोपों को नकारते हुए कहा, ऐसा कहना सही नहीं है। राजधानी में कई लोग दिल्ली की सीमा से सटे इलाकों में काम करते हैं। दिल्ली बॉर्डर पर भी बहुत से कर्मचारी राजधानी में काम करते हैं और अपने घरों से रोजाना आते-जाते हैं।

 

Tags:    

Similar News