सिविल सर्विस डे: PM ने दी बधाई, कहा- कोरोना से जंग में अफसरों का योगदान सराहनीय

सिविल सर्विस डे: PM ने दी बधाई, कहा- कोरोना से जंग में अफसरों का योगदान सराहनीय

Bhaskar Hindi
Update: 2020-04-21 05:53 GMT
सिविल सर्विस डे: PM ने दी बधाई, कहा- कोरोना से जंग में अफसरों का योगदान सराहनीय

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सिविल सर्विस डे (CivilServicesDay) पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने सिविल सर्विस के अफसरों को बधाई दी है। इस मौके पर पीएम ने कोरोना महामारी को मात देने में लगे सभी सिविल सर्विस के अफसरों के योगदान की सराहना की। इसके अलावा प्रधानमंत्री ने सरदार पटेल को श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही पीएम ने इसी दिन उनके द्वारा दिए गए भाषण का एक पुराना वीडियो भी शेयर किया है।

पीएम मोदी ने ट्विटर के जरिए अपने संदेश में कहा, आज सिविल सर्विस डे के मौके पर सभी कर्मचारियों और उनके परिवार को शुभकामनाएं। कोरोना के खिलाफ देश में जारी लड़ाई में उनके योगदान की सराहना करता हूं। वे लगातार काम कर रहे हैं और हर संभव मदद करने की कोशिश में लगे हुए हैं।

सिविल सर्विस डे पर प्रधानमंत्री ने सरदार पटेल को भी श्रद्धांजलि अर्पित की है। प्रधानमंत्री ने सरदार पटेल को याद करते हुए लिखा, सिविल सर्विस डे पर महान सरदार पटेल को श्रद्धांजलि, जिन्होंने हमारे प्रशासनिक ढांचे की कल्पना की और प्रगति-उन्मुख और करुणामय प्रणाली का निर्माण करने पर जोर दिया। साथ ही पीएम ने अपना एक पुराना वीडियो भी शेयर किया है। पीएम का यह वीडियो 2018 का सिविल सर्विस डे का है। 

PM किसान योजना: लॉकडाउन में 8.89 करोड़ किसानों को राहत, सरकार ने भेजे 17,793 करोड़ रुपए

 

Tags:    

Similar News