भाजयुमो राष्ट्रीय कार्यकारिणी की पहली बार वर्चुअल बैठक हुई

भाजयुमो राष्ट्रीय कार्यकारिणी की पहली बार वर्चुअल बैठक हुई

IANS News
Update: 2020-06-03 18:31 GMT
भाजयुमो राष्ट्रीय कार्यकारिणी की पहली बार वर्चुअल बैठक हुई

नई दिल्ली, 3 जून(आईएएनएस)। भारतीय जनता युवा मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बुधवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग से बैठक हुई। किसी पार्टी के संगठन के इतिहास में पहली बार राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक इस तरीके से हुई।

राष्ट्रीय अध्यक्ष पूनम महाजन की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में देशभर में 5 करोड़ हैंड सेनेटाइजर और 4 करोड़ मास्क बांटने का निर्णय लिया गया। इस बैठक में करीब ढाई सौ राष्ट्रीय से लेकर राज्यों के पदाधिकारियों ने भाग लिया।

भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बी एल संतोष ने भाजयुमो कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे आत्मनिर्भर भारत अभियान को समाज के अंतिम व्यक्ति तक लेकर पहुंचें। उन्होंने लॉकडाउन के दौरान भाजपा की ओर से संचालित राहत कार्यों की जानकारी देते हुए कहा कि गरीबों को भोजन देने से लेकर जनजागरण करने में पार्टी ने सराहनीय कार्य किया है।

भाजयुमो के प्रभारी और राष्ट्रीय महामंत्री मुरलीधर राव ने इस दौरान युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं की सराहना की। राष्ट्रीय अध्यक्ष पूनम महाजन ने कहा कि संगठन मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के एक साल पूरे होने पर वर्चुवल रैलियां करेगा। चार जून को होने वाली पहली रैली को राष्ट्रीय अध्यक्ष पूनम महाजन संबोधित करेंगी। इस रैली से चार लाख संगठन कार्यकर्ताओं के ऑनलाइन जुड़ने की बात कही जा रही है।

Tags:    

Similar News