Maharashtra: पायल घोष अठावले की पार्टी RPI में शामिल हुईं, एक्ट्रेस ने अनुराग कश्यप पर यौन शोषण का आरोप लगाया था

Maharashtra: पायल घोष अठावले की पार्टी RPI में शामिल हुईं, एक्ट्रेस ने अनुराग कश्यप पर यौन शोषण का आरोप लगाया था

Bhaskar Hindi
Update: 2020-10-26 09:29 GMT
Maharashtra: पायल घोष अठावले की पार्टी RPI में शामिल हुईं, एक्ट्रेस ने अनुराग कश्यप पर यौन शोषण का आरोप लगाया था

डिजिटल डेस्क, मुंबई। बॉलीवुड डायरेक्टर अनुराग कश्यप पर यौन शोषण का आरोप लगाने वाली पायल घोष रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आरपीआई) में शामिल हो गई है। आरपीआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले की मौजूदगी में उन्होंने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। पायल को आरपीआई के महिला मोर्चा का उपाध्यक्ष बनाया गया है। इस दौरान रामदास अठावले ने अपने चिर परिचित अंदाज में कहा, "जिसने अनुराग कश्यप को किया घायल वो है पायल।"

 

बता दें कि पायल घोष ने हाल ही में फ़िल्म डायरेक्टर अनुराग कश्यप पर यौन शोषण का आरोप लगाया था। इसे लेकर उन्होंने मुंबई के ओशिवारा पुलिस स्टेशन में मामला भी दर्ज करवाया था। हालांकि उनके इस आरोप का अनुराग कश्यप की तरफ से खंडन किया गया था। तब केंद्रीय सामाजिक न्याय मंत्री और आरपीआई के मुखिया रामदास आठवले ने पायल घोष का इस मामले में समर्थन किया था और उन्होंने पायल घोष से मुलाकात भी की थी। इतना ही नहीं पायल घोष को लेकर रामदास आठवले महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से भी मिले थे और पायल ने वहां पर भी अपनी सुरक्षा और न्याय के लिए मांग की थी।

Tags:    

Similar News