राकेश टिकैत पर अखिलेश यादव ने खेला बड़ा दांव, टिकैत के जवाब ने मेहनत पर पानी फेर दिया!

टिकैत की दो टूक राकेश टिकैत पर अखिलेश यादव ने खेला बड़ा दांव, टिकैत के जवाब ने मेहनत पर पानी फेर दिया!

Juhi Verma
Update: 2021-12-16 12:53 GMT

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। पूरे 383 दिन बाद किसान नेता राकेस टिकैत अपने घर लौटे। उनके गांव उनकी गली में ऐसा भव्य स्वागत हुआ कि आसपास वाले देखते ही रह गए। आम लोग ही क्यों इन दिनों टिकैत का जो कद है और जिस तरह वो जननेता बन कर उभरे हैं। उस तरह हुए उनके स्वागत ने कई राजनेताओं की रातों की नींद भी उड़ा दी है। पूरा साल जब टिकैत किसानों का हौसला बन आंदोलन पर डटे रहे तब ये इल्जाम लगते रहे कि टिकैत बहुत जल्द राजनीति का रूख करेंगे। मौका भी इस वक्त बिलकुल सही है। जब यूपी चुनाव सिर पर हैं। क्या टिकैत इन चुनावों का हिस्सा बनेंगे। क्या टिकैत खुद चुनाव लड़ेंगे या किसी राजनीतिक दल को सपोर्ट करेंगे ऐसे तमाम सवाल पूछे जा रहे हैं। यूपी में तेजी से सक्रिय अखिलेश यादव ने तो टिकैत को न्योता ही दे दिया है कि आएं समजावादी पार्टी से जुड़े और चुनाव लड़ें। इसके बाद   जो टिकैत का जवाब आया वो चौंकाने वाला है। जिसे सुनकर आप भी कहेंगे कि अखिलेश यादव ने एक नाकाम कोशिश की है।

Tags:    

Similar News